Health Insurance Benefits: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कौन कब बीमार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि हमारे आसपास कई ऐसी खतरनाक बीमारियां मौजूद हैं जो हमें बहुत ज्यादा बीमार कर सकती हैं। ऐसे में हमें अस्पताल में भर्ती होने की नौबत तक आ सकती है और एक बड़ा इलाज करवाने की भी, जिसमें काफी खर्च आ सकता है। ऐसे में अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है, तो जाहिर है कि आपको सारा खर्च अपनी जेब से करना होता है और ज्यादातर लोगों के पास ऐसा करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस के फायदों को समझना जरूरी है और साथ ही इसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64db12d3b1fc11f72a08b69b","slug":"health-insurance-keep-these-things-in-your-mind-before-buying-medical-insurance-2023-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या हैं हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे और खरीदते समय किन बातों का रखना होता है ध्यान, यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या हैं हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे और खरीदते समय किन बातों का रखना होता है ध्यान, यहां जानें सबकुछ
Tue, 15 Aug 2023 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Aug 2023 11:27 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Istock
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के फायदे:-
- हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको बीमार पड़ने के दौरान अपनी जेब से खर्चा नहीं करना पड़ता है, और ये सारा खर्च आपके हेल्थ इंश्योरेंस से होता है
- अगर आपको अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है, इलाज करवाना पड़ता है, दवाओं का खर्च, डॉक्टर की फीस आदि ये सभी हेल्थ इंश्योरेंस में कवर होती हैं।
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान:-
- हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय एक चीज अच्छे से जान लें कि हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद में कितना खर्च कवर किया जा रहा है। इसके अलावा ये जानकारी पहले ही ले लें कि हेल्थ चेकअप की सुविधा है या नहीं है। साथ ही वेटिंग पीरियड कितना है, ये भी जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
- ध्यान रखें कि जब भी कोई हेल्थ इंश्योरेंस खरीदें, तो सभी कंपनियों के प्लान की तुलना जरूर करें। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह प्लान की तुलना करें कि किस प्लान में कितने प्रीमियम में क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं। इससे आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं और कई ज्यादा फायदे ले सकते हैं।
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
- कई लोग बिना देखे-परखे हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते हैं। ऐसा कभी न करें और पहले हेल्थ इंश्योरेंस के फायदों, प्रीमियम और कवरेज के बारे में अच्छी तरह समझें। ध्यान रहे कि इंश्योरेंस की नियम व शर्तों को जरूर पढ़ें, ताकि आगे चलकर आपको दिक्कतें न हो।