Jobs In The Field Of Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में जनरेटिव प्री ट्रेन्ड ट्रांसफर की तकनीक आने के बाद एक नए युग की शुरुआत हो गई है। आज के समय चैटजीपीटी से लेकर मिडजर्नी एआई टूल्स जो इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह सभी जनरेटिव एआई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। गोल्डमैन सैक्स की एक रिपोर्ट की मानें, तो आने वाले निकट भविष्य में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से 30 करोड़ जॉब्स सीधे तौर पर प्रभावित होने वाली है। गौर करने वाली बात यह है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ई-कॉमर्स, एजुकेशन, बिजनेस से लेकर हर एक सेक्टर को प्रभावित करने वाला है। एक तरफ जहां एआई आने के बाद दुनियाभर में बड़े पैमाने पर नौकरी जाने वाली हैं। वहीं यह तकनीक करोड़ों नई नौकरियों को भी जन्म देगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
AI: AI देगा बंपर नौकरियां, जरूर पढ़ें ये खबर
अगर आप 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय लेकर उतीर्ण होते हैं। ऐसे में आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की पढ़ाई करके इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।
AI: केवल दस सालों में दुनिया बदलकर रख देगा एआई, होंगे शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में ये बड़े बदलाव
एआई में कोर्स करने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन के साथ-साथ स्टैटिस्टिक्स, प्रोबेबिलिटी थ्योरी, लीनियर अल्जेब्रा, पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की सामान्य जानकारी का होना जरूरी है।
अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं। ऐसे में आप नीचे बताए कॉलेजों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में पढ़ाई कर सकते हैं।
चैटजीपीटी पर मंडराया खतरे का साया, अमेरिका के एफटीसी ने किया तलब, डाटा और प्राइवेसी को लेकर किया जा रहा सवाल
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
- किंग्स कॉर्नरस्टोन इंटरनेशनल कॉलेज, चेन्नई
- इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईटी), नई दिल्ली