आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च करने वाली कंपनी ओपनएआई द्वारा तैयार किए गए चैटबॉट टूल चैटजीपीटी को लेकर दुनिया भर में खूब चर्चाएं हो रही हैं। इस टूल के दस्तक ने जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक नए युग की शुरुआत कर दी है। आज के समय दुनियाभर में करोड़ों लोग इस टूल का उपयोग कर रहे हैं। वहीं इन दिनों एक नई खबर सामने निकलकर आई है। चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी ओपनएआई पर फेडरल ट्रेड कमीशन ने जांच शुरू कर दी है। एफटीसी ने इस जांच की शुरुआत कंज्यूमर प्रोटेक्शन नियमों के उल्लंघन और गलत सूचनाएं देने को लेकर की है। एफटीसी इस बारे में पता कर रहा है कि कहीं ओपनएआई अपने यूजर्स के डाटा सुरक्षा और निजता का अनुचित ढंग से प्रयोग तो नहीं कर रहा है, जिससे यूजर्स के हितों को नुकसान पहुंचे।
चैटजीपीटी पर मंडराया खतरे का साया, अमेरिका के एफटीसी ने किया तलब, डाटा और प्राइवेसी को लेकर किया जा रहा सवाल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 17 Jul 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन