Jio 84 Days Best Plan: जियो की गिनती देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में की जाती है। आज हम आपको जियो के एक किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। इस प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल रहा है। जियो का 448 रुपये वाला यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान सीनियर सिटीजन्स या सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करने वालों के लिए फायदेमंद है।
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है, जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के देशभर में कॉल कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि जियो के इस प्लान में आपको मोबाइल इंटरनेट डाटा नहीं मिलता। हालांकि, अगर आप वाई-फाई पर निर्भर रहते हैं, तो आपके लिए यह कोई बड़ी समस्या नहीं है।
2 of 5
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
इस प्लान में जियो अपने डिजिटल इकोसिस्टम का एक्सेस भी ग्राहकों को दे रहा है। इस कारण यूजर्स एंटरटेनमेंट और क्लाउड सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। जियो टीवी के जरिए यूजर्स लाइव टीवी चैनल्स और अन्य कंटेंट देख सकते हैं, जबकि जियो एआई क्लाउड पर डाटा स्टोरेज और स्मार्ट फीचर्स का लाभ लिया जा सकता है।
Instagram Hacks: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते समय इन तरीकों को करें फॉलो, रॉकेट की तेजी से बढ़ेंगे फॉलोअर्स
3 of 5
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
कम कीमत और लंबी वैलिडिटी के कारण जियो का यह प्लान काफी लोकप्रिय है। जियो ने इस वैल्यू प्लान को बजट सेगमंट में पेश किया है। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो बार-बार रिचार्ज कराना पसंद नहीं करते हैं।
UPI: यूपीआई से आप एक दिन में अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर? जानिए यहां
4 of 5
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
इस प्लान को एक बार रिचार्ज कराकर आप तीन महीने तक सिम एक्टिव रख सकते हैं। इसके साथ ही जियो के इस रिचार्ज प्लान में कुल 1000 एसएमएस भी मिलते हैं, जिसे आप 84 दिनों की वैलिडिटी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
IRCTC: नए साल पर आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया ये खास पैकेज, सिर्फ इतने रुपये में घुमाएगा सिंगापुर और मलेशिया
5 of 5
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
जियो का 448 रुपये वाला यह रिचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती लेकिन कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी चाहिए। अगर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, तो इसे आप रिचार्ज करा सकते हैं।
Indian Railways: क्या रेलवे पुलिस कर्मी आपके ट्रेन टिकट को चेक कर सकता है? जानिए नियम और अधिकार