नए साल के मौके पर अगर आप किसी खूबसूरत देश में यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने एशियन एक्स्ट्रावैगेंजा नाम से सिंगापुर और मलेशिया का विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज चेन्नई से रवाना होगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 29 दिसंबर 2025 को होगी।
यह टूर पैकेज कुल 5 रातों और 6 दिनों का है। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज में होटल में ठहराव, भोजन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, बस, ट्रैवल इंश्योरेंस आदि सुविधाओं को शामिल किया है। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।
2 of 5
IRCTC Singapore Malaysia New Year Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में सिंगापुर और मलेशिया दोनों देशों के प्रमुख पर्यटन स्थलों के चर्चित स्थानों पर आपको घुमाया जाएगा। इस कारण यात्रियों को एक ही ट्रिप में दो देशों की संस्कृति, आधुनिकता और प्राकृतिक सुंदरता देखने का मौका मिलेगा।
Air Purifier: खरीदने जा रहे हैं एयर प्यूरीफायर, तो जान लें ये बातें नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना
3 of 5
IRCTC Singapore Malaysia New Year Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों को अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। हवाई यात्रा से लेकर स्थानीय परिवहन, होटल, खान पान सब कुछ पैकेज के खर्चे में शामिल किया गया है। इस टूर पैकेज में आपको टूर गाइड की सुविधा भी मिलेगी।
Room Heater: रात में हीटर चलाकर सोते हैं? तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा
4 of 5
IRCTC Singapore Malaysia New Year Tour Package
- फोटो : AdobeStock
कुल मिलाकर, नए साल पर विदेश घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज एक बेहतरीन विकल्प है। सीमित बजट में आप दो देशों की यात्रा सुविधाजनक ढंग से कर सकते हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके नए साल को यादगार बना सकता है।
(VB-G RAM G): मनरेगा को खत्म कर सरकार ला रही विकसित भारत-जी राम जी योजना, जानिए स्कीम से जुड़ी प्रमुख बातें
5 of 5
IRCTC Singapore Malaysia New Year Tour Package
- फोटो : Istock
अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 1, 50,400 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,20,450 रुपये है। इसके अलावा अगर आप तीन लोगों के साथ सफर करना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 1, 20,450 रुपये है।
IRCTC: आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने की वजह से ट्रेन टिकट नहीं कर पा रहे बुक? इस आसान तरीके से करें रिसेट