फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके नाम का सिम चला रहा है कोई और? हो जाएं सावधान वरना लग सकता है 50 लाख का जुर्माना

Wed, 23 Sep 2026 01:03 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 23 Sep 2026 01:03 PM IST
सार

TAFCOP Portal Check SIM Card Status: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के नाम से फर्जी सिम चल रहा होता है, और उन्हें मालूम नहीं चल पाता। बता दें अब सरकार ने इसपर सख्त नियम बना दिया है, जिसके तहत 50 लाख का भारी भरकम जुर्माना तो लग ही सकता है साथ ही 3 साल तक की जेल भी हो सकती है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके नाम से कोई फर्जी सिम है या नहीं।

विज्ञापन
Is Someone Else Using a SIM Issued in Your Name? Check and Block Online in hindi
फर्जी सिम कार्ड बंद कैसे करें - फोटो : AI

Is Someone Else Using SIM Issued In Your Name: आज के डिजिटल दौर में सिम कार्ड का दुरुपयोग बड़े अपराधों और ऑनलाइन फ्रॉड का मुख्य जरिया बन चुका है। इसी खतरे को देखते हुए हाल ही में दूरसंचार विभाग ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। नए दूरसंचार नियमों के तहत फर्जी आईडी से सिम खरीदने या बेचने और मोबाइल के आईएमईआई नंबर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का भारी जुर्माना हो सकता है।



अब कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों के नाम से फर्जी सिम चल रहा होता है, मगर उन्हें मालूम नहीं होता। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे पहले का किसी रिस्तेदार को सिम दिया होना, या फिर किसी सिम के दुकानदार ने आपकी आईडी पर फर्जी सिम बेच दिया हो आदि। इसलिए सभी लोगों के लिए ये जरूरी है कि वो खुद चेक करें कि उनके नाम से कितने सिम चल रहे हैं। आइए इस लेक में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

Is Someone Else Using a SIM Issued in Your Name? Check and Block Online in hindi
ई-सिम - फोटो : Adobe Stock

संचार साथी के टेफकॉप पोर्टल से करें चेक

  • आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं, यह जानने के लिए सरकार ने 'संचार साथी' पोर्टल पर टेफकॉप (tafcop.sancharsaathi.gov.in) सुविधा दी है।
  • इस वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी से सत्यापन करें। लॉगिन करते ही आपके आधार या पहचान पत्र पर चालू सभी मोबाइल नंबरों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
Is Someone Else Using a SIM Issued in Your Name? Check and Block Online in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

अंजान या संदिग्ध नंबर को ऐसे कराएं तुरंत बंद

  • अगर सूची में आपको कोई ऐसा नंबर दिखता है जो आपका नहीं है या जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते, तो उसके आगे बने बॉक्स को टिक करें।
  • इसके बाद 'Not My Number' का विकल्प चुनें और रिपोर्ट दर्ज कर दें।
  • सरकार और संबंधित टेलीकॉम कंपनी तुरंत उस नंबर की जांच करके उसे डिएक्टिवेट कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Someone Else Using a SIM Issued in Your Name? Check and Block Online in hindi
पुराने दिए सिम और रिटेलर का फर्जीवाड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

पुराने दिए सिम और रिटेलर का फर्जीवाड़ा

  • कई बार हम बहुत पहले किसी रिश्तेदार या परिचित को अपने नाम से सिम खरीदकर दे देते हैं और बाद में भूल जाते हैं।
  • इसके अलावा कई बार सिम दुकान वाले नया सिम एक्टिवेट करते समय आपकी बायोमेट्रिक या आईडी का दुरुपयोग करके आपके नाम से एक अतिरिक्त फर्जी सिम चालू कर लेते हैं, जिसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए होता है।
विज्ञापन
Is Someone Else Using a SIM Issued in Your Name? Check and Block Online in hindi
सावधानी ही बचाव: इन जरूरी बातों का रखें ध्यान - फोटो : अमर उजाला

सावधानी ही बचाव: इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • कानूनी और वित्तीय नुकसान से बचने के लिए समय-समय पर अपने नाम पर दर्ज सिम कार्ड की जांच करते रहना चाहिए।
  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना आधार या ओटीपी शेयर न करें और न ही किसी दूसरे के लिए अपने दस्तावेज पर सिम खरीदें।
  • आपकी ये छोटी सी सतर्कता आपको किसी बड़े साइबर अपराध के मामले या भारी जुर्माने से बचा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed