फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया है रामेश्वरम, कन्याकुमारी घुमाने के लिए खास टूर पैकेज, महज इतना है किराया

Thu, 23 Jun 2022 01:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
Irctc Tour Packages to Rameshwaram and Kanyakumari Check Trip Price and Booking Details News in Hindi
IRCTC Tour Package 2022 - फोटो : Istock

IRCTC Rameshwaram tour package 2022: अगर आप अगस्त के महीने में दक्षिण भारत घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको दक्षिण भारत में रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मदुरै, तिरुवनंतपुरम जैसी सुंदर जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है। इस टूर पैकेज की जानकारी खुद आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। देश भर में कई लोग दक्षिण भारत में इन जगहों पर घूमने के लिए इस टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम साउथर्न डिवाइन टेंपल बाय फ्लाइट है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बिना देर किए इस टूर पैकेज की बुकिंग करा लेनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -

Irctc Tour Packages to Rameshwaram and Kanyakumari Check Trip Price and Booking Details News in Hindi
IRCTC Tour Package 2022 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कुल 6 दिन और 5 रातों का है। आईआरसीटीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया है कि इस पैकेज के तहत आपको मदुरै, त्रिवेंद्रम, विशाखापट्टनम और कई दूसरी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है।

Irctc Tour Packages to Rameshwaram and Kanyakumari Check Trip Price and Booking Details News in Hindi
IRCTC Tour Package 2022 - फोटो : Istock

इस पैकेज की शुरुआत 12 अगस्त, 2022 से होगी। पैकेज के तहत आपकी यात्रा की फ्लाइट विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से मिलेगी। फ्लाइट में आपको कंफर्ट क्लास में यात्रा करने का मौका मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irctc Tour Packages to Rameshwaram and Kanyakumari Check Trip Price and Booking Details News in Hindi
IRCTC Tour Package 2022 - फोटो : Istock

आपके रुकने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा एसी होटल में की जाएगी। इसके अलावा आपको खाने पीने की चिंता भी नहीं करनी है। यात्रियों को आईआरसीटीसी द्वारा ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।

विज्ञापन
Irctc Tour Packages to Rameshwaram and Kanyakumari Check Trip Price and Booking Details News in Hindi
IRCTC Tour Package 2022 - फोटो : Istock

अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत अकेले यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको 43,330 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ सफर करने पर ये किराया प्रति व्यक्ति 33,770 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रतिव्यक्ति 32,350 रुपये का भुगतान करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed