फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने किराये में साउथ कोरिया घुमा रहा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

Tue, 22 Apr 2025 07:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 22 Apr 2025 07:51 PM IST
सार

साउथ कोरिया प्राकृतिक रूप से भी काफी सुंदर है। यहां वसंत के मौसम में चेरी ब्लॉसम्स खिलते हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में अगर आप साउथ कोरिया घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package South Korea 2025 From Chennai Fare Price, Tour Details And Booking Process
आईआरसीटीसी साउथ कोरिया टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

गर्मी के इस सीजन में अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको साउथ कोरिया में घूमने का मौका मिल रहा है। साउथ कोरिया अपने सिनेमा और पॉप कल्चर को लेकर दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। दुनियाभर में BTS और के ड्रामा को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा यहां की खूबसूरती किसी का भी मन मोह ले। साउथ कोरिया प्राकृतिक रूप से भी काफी सुंदर है। यहां वसंत के मौसम में चेरी ब्लॉसम्स खिलते हैं, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में अगर आप साउथ कोरिया घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा को सुविधाजनक व्यवस्थित ढंग से पूरा कराया जाएगा। 

IRCTC Tour Package South Korea 2025 From Chennai Fare Price, Tour Details And Booking Process
आईआरसीटीसी साउथ कोरिया टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत साउथ कोरिया की यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके रहने, खाने और ठहरने सभी चीजों का इंतजाम करेगा। 

IRCTC Tour Package South Korea 2025 From Chennai Fare Price, Tour Details And Booking Process
आईआरसीटीसी साउथ कोरिया टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज का नाम FASCINATING SOUTH KOREA है। इसका पैकेज कोड SMO66 है। आईआरसीटीसी आपको साउथ कोरिया में कुल 7 रातों और 8 दिनों तक घुमाएगा। 

Legal Rights: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा आपके पैसे वापस, तो उठा सकते हैं ये कानूनी कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package South Korea 2025 From Chennai Fare Price, Tour Details And Booking Process
आईआरसीटीसी साउथ कोरिया टूर पैकेज - फोटो : AdobeStock

इस टूर की शुरुआत 3 मई, 2025 को चेन्नई से हो रही है। यहां से आपको फ्लाइट के जरिए सीधे साउथ कोरिया में ले जाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको गाइड की सुविधा भी मिलेगी। वहीं बात अगर किराये की करें तो अगर आप अकेले सफर करना चाहते हैं तो आपको 2,65,000 रुपये किराया देना है। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package South Korea 2025 From Chennai Fare Price, Tour Details And Booking Process
आईआरसीटीसी साउथ कोरिया टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock

दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 2,19,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करना चाहते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 2,15,000 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। आप इस वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SMO66 पर विजिट करके टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed