फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: खूबसूरत केरल घुमा रहा आईआरसीटीसी, इतना है किराया, मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Wed, 20 Nov 2024 04:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 04:15 PM IST
सार

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको केरल की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। केरल की गिनती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की खूबसूरत जगहों में की जाती है।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Kerala From Kochi Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock

IRCTC Tour Package: अगर आप किसी शानदार जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको केरल की खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा। केरल की गिनती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की खूबसूरत जगहों में की जाती है। केरल में आप समुद्र तट और पहाड़ दोनों पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठा सकते हैं।

इसके अलावा आपको यहां शानदार हाउसबोट्स में रुकने के एक्सपीरियंस को भी मिस नहीं करना चाहिए। केरल के वेस्टर्न घाटों में बसा मुन्नार केरल के मुकुट में मणि के समान है। इसके अलावा यहां आपको खूबसूरत चाय के बगान भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में आईआरसीटीसी का केरल टूर पैकेज घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

IRCTC Tour Package For Kerala From Kochi Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। इस पैकेज का नाम MESMERIZING KERALA है। इस पैकेज का कोड SEH047 है। इस टूर में आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। 

IRCTC Tour Package For Kerala From Kochi Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock

इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मुन्नार / थेक्कडी / अल्लेप्पी / तिरुवनंतपुरम / कोच्चि घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर में आपकी यात्रा कैब के माध्यम से कराई जाएगी। 

चीन ने ऐसे भगाया प्रदूषण: पहले जहरीली हवा में डूबे थे कई शहर, फिर परेशान ड्रैगन ने ऐसे साफ कर डाली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Kerala From Kochi Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 नवंबर, 2024 को कोच्चि से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपके खाने-पीने से लेकर रहने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package For Kerala From Kochi Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 66,870 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 34,455 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 26,930 रुपये है। 

Indian Railways: जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेंगी सीटें! रेलवे बना रहा ये योजना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed