फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेंगी सीटें! रेलवे बना रहा ये योजना

Wed, 20 Nov 2024 04:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 04:08 PM IST
सार

जनरल क्लास में यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिलती है, जिसकी वजह से कई यात्रियों को मजबूरन ट्रेन के शौचालय में सफर करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खास योजना बनाकर उसको लेकर काम करने की शुरुआत कर दी है। 

विज्ञापन
Indian Railways Increasing General Coaches In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

Indian Railways: हर रोज भारतीय ट्रेनों में करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इसको देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। हालांकि, देश में रेल यात्रियों की इतनी ज्यादा संख्या है कि ये ट्रेनें भी नकाफी हैं। वहीं अक्तूबर और नवंबर में त्योहारी सीजन के समय ट्रेन में सीट मिलना तो दूर उसमें चढ़ना भी काफी मुश्किल होता है। देश में जिस मुताबिक यात्रियों की संख्या है उस हिसाब से ट्रेनें काफी कम हैं।



इस कारण ट्रेनों में काफी पहले ही सभी सीटें बुक हो जाती हैं। इसके अलावा जनरल क्लास में यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिलती है, जिसकी वजह से कई यात्रियों को मजबूरन ट्रेन के शौचालय में सफर करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खास योजना बनाकर उसको लेकर काम करने की शुरुआत कर दी है। 

Indian Railways Increasing General Coaches In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे नियमित ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या में इजाफा कर रहा है। इसी नवंबर महीने में 370 नियमित ट्रेनों में करीब 1 हजार से ज्यादा जनरल कोच जोड़े जाएंगे। भारतीय रेलवे के इस फैसले से जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में सीट मिलने की संभावना अधिक रहेगी। 

Indian Railways Increasing General Coaches In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार के मुताबिक इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई और रायबरेली कोच फेक्ट्री में इन जनरल बोगियों का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे अगले दो साल में करीब 10 हजार जनरल कोच बनाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Increasing General Coaches In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा जुलाई से लेकर अक्तूबर के बीच 583 नए जनरल कोचों का निर्माण किया गया। इन कोचों को 220 रेगुलर ट्रेनों में जोड़ा गया है। जनरल बोगी में काफी भीड़ देखने को मिलती है। 

विज्ञापन
Indian Railways Increasing General Coaches In Train
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे के इस कदम से आने वाले समय में जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। भारतीय रेलवे के इस कदम से अब ट्रेनों में यात्रियों को लटककर या धक्कामुक्की करके सफर करने की जरूरत नहीं होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed