क्रिसमस के मौके पर आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए एक शानदार अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज तहत लोग किफायती कीमत पर दुबई की शानदार सैर का आनंद ले सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम क्रिसमस स्पेशल डैजलिंग दुबई एक्स चंडीगढ़ है। ये टूर पैकेज कुल 6 रातों और 7 दिनों का है। इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट, होटल, भोजन, बस ट्रैवल और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी कई सुविधाएं मिल रही हैं। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ से होगी।
इस पैकेज को खासतौर क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस टूर पैकेज में आपको दुबई के लोकप्रिय स्थानों पर घुमाया जाएगा। क्रिसमस मनाने के लिए अगर आप किसी खूबसूरत देश में घूमने की योजना बना रहे थे, तो इस पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए।
2 of 5
आईआरसीटीसी दुबई टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
दुबई अपनी भव्यता, चमचमाती इमारतों और अनोखे पर्यटन स्थलों के कारण दुनियाभर में जाना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय यात्री यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए पार्यप्त व्यवस्थाएं कर रखी हैं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
Car Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नई कार? जान लें ये जरूरी बातें कर सकते हैं लाखों रुपये की बचत
3 of 5
आईआरसीटीसी दुबई टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
क्रिसमस के मौके पर दुबई में काफी रौनक देखने को मिलती है। इस दौरान यहां पर विशेष सजावट, शॉपिंग फेस्टिवल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जो कि पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं।
Cyber Fraud: नोट कर लें ये जरूरी नंबर, साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर यहां करें कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस
4 of 5
आईआरसीटीसी दुबई टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
आईआरसीटीसी का यह पैकेज यात्रियों को बजट में शानदार विकल्प प्रदान करता है। अगर आप इस टूर पैकेज के अंतर्गत दुबई घूमने जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की टूरिज्म वेबसाइट पर विजिट करके इसे बुक कर सकते हैं।
SBI Alert: एसबीआई का अलर्ट, स्मार्टफोन में भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो जिंदगी भर की कमाई हो सकती है चपत
5 of 5
आईआरसीटीसी दुबई टूर पैकेज
- फोटो : Adobe Stock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 1,39,725 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,17,865 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 1,15,435 रुपये है।
Room Heater: कमरे के साइज के हिसाब से कौन सा रूम हीटर है आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां