IRCTC Tour Package: अगर आप किसी धार्मिक जगह की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। पौराणिक मान्यता है कि यहां पर भगवान के दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में आपको तिरुपति बालाजी दर्शन करने के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: तिरुपति बालाजी के करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम TIRUPATI DEVASTHANAM है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का कोड NDA10 है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 1 रात और 2 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी।
जानना जरूरी: खरीदने जा रहे हैं घर या जमीन, तो जान लें महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी लेने पर कितनी मिलती है छूट
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस पैकेज की शुरुआत 3 अगस्त, 2024 को दिल्ली से हो रही है। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
Cooler Tips: कूलर चलाते समय कर रहे हैं ये गलतियां, तो कमरे में भर जाएगी उमस
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था टूर पैकेज के अंतर्गत करेगा।
Monsoon AC Tips: बारिश के सीजन में भूलकर भी न करें ये चीजें, वरना बिगड़ सकता है आपका एसी
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 20,940 रुपये किराये के रूप में देने हैं। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 19,010 रुपये है। तीन लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 18,900 रुपये है।
जॉब करते हुए अपनाएं 50_30_20 का यह गोल्डन रूल, सैलरी सेविंग करने के साथ भविष्य भी कर सकेंगे सुरक्षित