फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon AC Tips: बारिश के सीजन में भूलकर भी न करें ये चीजें, वरना बिगड़ सकता है आपका एसी

Wed, 17 Jul 2024 01:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
AC Tips: Keep These Things In Mind If You Are Using AC In Monsoon Season 2024
AC - फोटो : Istock

AC Tips And Tricks: मानसून के सीजन ने दस्तक दे दी है। देशभर के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। हालांकि, बरसात के इस सीजन में गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं बारिश होने के बाद उमस काफी बढ़ जाती है। इस कारण शरीर चिपचिपा बना रहता है। ऐसे में कई लोग इस उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में एसी का उपयोग करते हैं। हालांकि, बरसात के इस सीजन में एसी का उपयोग करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपके एसी में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। इसके अलावा आपका एसी खराब भी हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वो कौन कौन सी बाते हैं, जिनका विशेष ध्यान बरसात के सीजन में एसी का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए। 

AC Tips: Keep These Things In Mind If You Are Using AC In Monsoon Season 2024
AC - फोटो : Istock

गर्मी की तरह ही आपको बरसात के सीजन में भी लगातार एसी चलाने की गलती नहीं करनी चाहिए। लगातार कई घंटों तक एसी चलाने से वह खराब हो सकता है। आपको कुछ घंटे एसी चलाने के बाद उसे बंद कर देना चाहिए उसके थोड़ी देर बाद आप दोबारा एसी को ऑन कर सकते हैं। 

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कितना वजन साथ लेकर कर सकते हैं सफर? जरूर जान लें ये नियम

AC Tips: Keep These Things In Mind If You Are Using AC In Monsoon Season 2024
AC - फोटो : Istock

बरसात के सीजन में बारिश और आंधी खूब आती है। इस कारण अगर आपके एसी का आउटडोर यूनिट छत या बालकनी पर रखा है तो उसे ढककर रखें। तेज बारिश के कारण आउटडोर यूनिट में पानी जाने से वह खराब भी हो सकता है। इसके अलावा उसकी वायरिंग में भी दिक्कतें आ सकती हैं। 

Mutual Fund SIP: मात्र 6 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 27.5 लाख, समझिए पूरा गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips: Keep These Things In Mind If You Are Using AC In Monsoon Season 2024
AC - फोटो : Istock

बरसात के सीजन में लाइट कई बार कटती है। ऐसे में एसी अगर ऑन रहता है तो इलेक्ट्रिसिटी के फ्लक्चुएशन के कारण उसके खराब होने की संभावना रहती है। इस कारण आपको डायरेक्ट स्विच बोर्ड में एसी नहीं लगाना चाहिए। 

PM Kisan Yojana: किसान सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेगी तीन हजार रुपये की पेंशन

विज्ञापन
AC Tips: Keep These Things In Mind If You Are Using AC In Monsoon Season 2024
AC - फोटो : Istock

इस समस्या से बचने के लिए आप स्टेबलाइजर को उपयोग में ला सकते हैं। स्टेबलाइजर को लगाने से वोल्टेज फ्लक्चुएट नहीं करेगा। इससे आपके एसी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

जॉब करते हुए अपनाएं 50_30_20 का यह गोल्डन रूल, सैलरी सेविंग करने के साथ भविष्य भी कर सकेंगे सुरक्षित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed