ट्रेन का टिकट बुक करने के लिए लोग अक्सर आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार टिकट बुक करते समय आखिरी चरण में परेशानी आ जाती है। पेमेंट हो जाता है, बैंक से पैसे कटने का मैसेज भी आ जाता है, लेकिन टिकट कन्फर्म होकर सामने नहीं आती। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोगों को यही चिंता सताती है कि आखिर कटे हुए पैसे का क्या होगा? अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो सबसे पहले परेशान होने की जरूरत नहीं है। नेटवर्क की दिक्कत या सर्वर की समस्या के कारण ऐसा हो सकता है। फेल्ड ट्रांजैक्शन होने पर रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
IRCTC: ट्रेन टिकट बुक करते समय कट गए पैसे? जानें कब और कहां वापस आएगा रिफंड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:36 PM IST
सार
Railway rules: आईआरसीटीसी पर टिकट बुक करते समय कई बार खाते से पैसा कट जाता है, लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति में घबराने या तुरंत दोबारा भुगतान करने के बजाय पहले ट्रांजैक्शन का स्टेटस चेक करें। फेल्ड ट्रांजैक्शन का पैसा उसी पेमेंट सोर्स में वापस आ सकता है, जिससे भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन