घूमने का प्लान बनाते समय होटल बुक करना जितना आसान हो गया है, चेक-इन के वक्त पहचान से जुड़ी प्रक्रिया उतनी ही जरूरी रहती है। अब तक होटल पहुंचने पर रिसेप्शन पर आधार कार्ड की कॉपी मांगना आम बात थी। लेकिन अब पहचान के तरीके में बदलाव देखने को मिल रहा है। नई डिजिटल व्यवस्था के तहत होटल में ठहरने वाले लोगों की पहचान के लिए आधार की फोटोकॉपी पर निर्भरता कम की जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आधार की कॉपी नहीं देनी होगी तो होटल में पहचान की पुष्टि कैसे होगी? इसका जवाब डिजिटल वेरिफिकेशन में छिपा है।
Hotel Check-In: होटल में कमरा लेने पहुंचे तो नहीं देनी होगी आधार की कॉपी? जानें क्या बदल गया नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:01 PM IST
सार
Hotel Check-In: होटल में ठहरने के दौरान पहचान के लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत अब कम हो सकती है। नई व्यवस्था में QR कोड, OTP और ऐप आधारित प्रक्रिया से पहचान सत्यापन किया जा सकता है। इससे प्रक्रिया आसान होने के साथ लोगों की निजी जानकारी भी ज्यादा सुरक्षित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन