{"_id":"66e2df3397f2d221940b958e","slug":"irctc-thailand-tour-package-from-bengaluru-check-fare-price-and-other-details-2024-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: दक्षिण एशिया के इस खूबसूरत देश की सैर करा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये है किराया","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: दक्षिण एशिया के इस खूबसूरत देश की सैर करा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये है किराया
IRCTC Thailand Tour Package From Bengaluru: अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत देश थाईलैंड में घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सुंदर परिदृश्यों की चर्चा विश्वभर में होती है। इसके अलावा थाईलैंड के सुंदर समुद्री तट और हरे भरे जंगल यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
इसके अलावा यहां पर स्थित कई ऐतिहासिक मंदिर और जीवंत शहर देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THAILAND DELIGHTS EX BENGALURU है। इसका पैकेज कोड SBO5 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी।
3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 सितंबर, 2024 को बैंगलुरु से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में बैकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package
- फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 54,900 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 47,900 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 47,900 रुपये का किराया देना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।