IRCTC Thailand Tour Package From Bengaluru: अगर आप किसी दूसरे देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत देश थाईलैंड में घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड की गिनती दुनिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सुंदर परिदृश्यों की चर्चा विश्वभर में होती है। इसके अलावा थाईलैंड के सुंदर समुद्री तट और हरे भरे जंगल यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
इसके अलावा यहां पर स्थित कई ऐतिहासिक मंदिर और जीवंत शहर देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Thailand Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम THAILAND DELIGHTS EX BENGALURU है। इसका पैकेज कोड SBO5 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 4 रातों और 5 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी।
3 of 5
IRCTC Thailand Tour Package
- फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। वहीं बाकी जगहों पर आपको बस के माध्यम से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 सितंबर, 2024 को बैंगलुरु से हो रही है।
4 of 5
IRCTC Thailand Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड में बैकॉक और पटाया घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी।
5 of 5
IRCTC Thailand Tour Package
- फोटो : AdobeStock
वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 54,900 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 47,900 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 47,900 रुपये का किराया देना होगा।