फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, लोकल पुलिस भी काट सकेगी ई-चालान

Tue, 01 Sep 2026 06:36 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 01 Sep 2026 06:36 PM IST
सार

Delhi Traffic Rules: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जल्द निगरानी और सख्त हो सकती है। नई व्यवस्था के तहत थानों और अन्य यूनिट्स में तैनात स्थानीय पुलिसकर्मी भी मोबाइल के जरिए ई-चालान की कार्रवाई शुरू कर सकेंगे। वाहन की फोटो लेकर ऐप पर अपलोड करने के बाद रजिस्टर्ड मालिक के नाम चालान नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
 

विज्ञापन
Delhi Traffic Rules Local Police to Issue E-Challans Through Mobile App Violators to Face Wider Surveillance
दिल्ली में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी - फोटो : AI

दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़कर निकल जाना अब पहले जितना आसान नहीं रह सकता। राजधानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी का दायरा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही दिल्ली पुलिस के थानों और दूसरी यूनिट्स में तैनात पुलिसकर्मी भी अपने मोबाइल फोन के जरिए ई-चालान की कार्रवाई शुरू कर सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद केवल ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, बल्कि अलग-अलग इलाकों में तैनात स्थानीय पुलिसकर्मी भी सड़क पर दिखने वाले ट्रैफिक उल्लंघनों की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इससे राजधानी में नियमों का पालन कराने के लिए उपलब्ध पुलिस बल का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। तो आइए जानते हैं।

Delhi Traffic Rules Local Police to Issue E-Challans Through Mobile App Violators to Face Wider Surveillance
दिल्ली में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी - फोटो : Adobe Stock

फोटो खींचते ही शुरू हो सकेगी कार्रवाई
नई प्रणाली के तहत अगर किसी स्थानीय पुलिसकर्मी की नजर सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ रहे वाहन पर पड़ती है तो वह वाहन की तस्वीर लेकर उसे ई-चालान ऐप पर अपलोड कर सकेगा। इसके बाद सिस्टम में जानकारी प्रोसेस होगी और संबंधित वाहन के रजिस्टर्ड मालिक के नाम पर चालान नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।फिलहाल स्थानीय पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन दिखाई देने पर कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद लेनी पड़ती है। नई व्यवस्था के बाद उन्हें हर मामले में ट्रैफिक पुलिस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Delhi Traffic Rules Local Police to Issue E-Challans Through Mobile App Violators to Face Wider Surveillance
दिल्ली में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी - फोटो : X@saharanpurtrf/AI Generated

हर इलाके में बढ़ेगी नजर
इस पहल का सबसे बड़ा असर उन इलाकों में देखने को मिल सकता है, जहां ट्रैफिक पुलिस की टीम हर समय मौजूद नहीं रहती। पेट्रोलिंग या दूसरी ड्यूटी पर तैनात स्थानीय पुलिसकर्मी भी अपने सामने होने वाले ट्रैफिक उल्लंघनों की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यानी स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस दोनों अपने स्तर पर नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर पाएंगी। इससे निगरानी का दायरा बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic Rules Local Police to Issue E-Challans Through Mobile App Violators to Face Wider Surveillance
दिल्ली में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी - फोटो : Adobe Stock

ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी बड़ी राहत
स्थानीय पुलिस को ई-चालान से जुड़ी कार्रवाई की सुविधा मिलने से ट्रैफिक पुलिस के संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा। सामान्य या छोटे उल्लंघनों के लिए ट्रैफिक पुलिस को हर जगह भेजने की जरूरत कम हो सकती है। इससे ट्रैफिक पुलिस जाम वाले इलाकों, दुर्घटना संभावित कॉरिडोर और विशेष ट्रैफिक ड्यूटी पर ज्यादा ध्यान दे सकेगी।

विज्ञापन
Delhi Traffic Rules Local Police to Issue E-Challans Through Mobile App Violators to Face Wider Surveillance
दिल्ली में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी - फोटो : Adobe Stock

ट्रैफिक सुधारने की बड़ी योजना का हिस्सा
यह कदम दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, जाम कम करने और सड़क अनुशासन मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने ट्रैफिक मैनेजमेंट को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा पर जोर दिया है। इस महीने की शुरुआत में वरिष्ठ ट्रैफिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में ट्रैफिक जाम, दुर्घटना संभावित इलाकों और लंबे समय से बने चोक पॉइंट्स पर चर्चा की गई थी। अधिकारियों को इन समस्याओं से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। नई व्यवस्था लागू होने पर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में नियम तोड़ने वालों पर स्थानीय स्तर पर भी ज्यादा प्रभावी निगरानी हो सकेगी।

ओवन या एयर फ्रायर, किसमें आएगा कम बिजली का बिल? ऐसे समझें पूरा हिसाब

आधार कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी सिर्फ एक बार बदल सकते हैं? यहां जानें नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed