IRCTC Singapore Malaysia Tour Package 2024: अगर आप विदेश में किसी शानदार जगह घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। दोनों देशों की गिनती दक्षिण एशिया के खूबसूरत देशों में की जाती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर साल दुनियाभर से कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। यहां आपको कई मनोरंजक स्थान देखने को मिलेंगे। यहां के शहर आधुनिक तकनीक और सभी तरह की सुविधाओं से संपन्न हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस टूर पैकेज में आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में सिंगापुर और मलेशिया घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, मिल रही ये सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन