IRCTC Ramayan Yatra 2022: आईआरसीटीसी आपके लिए रामायण यात्रा का खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको भगवान राम से जुड़े पवित्र धार्मिक स्थलों पर घुमाया जाएगा। रामायण का भारत के पौराणिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक विशेष महत्व है। वनवास से लेकर रावण वध तक भगवान राम के सफर का खूबसूरत वर्णन इसमें मिलता है। ऐसे में अगर आप भी रामायण से जुड़े इन धार्मिक स्थलों पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस रामायण यात्रा को मिस नहीं करना चाहिए। इसमें आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं रोड ट्रैवल के लिए आपको बस की सुविधा मिलेगी। देश भर में कई लोग आईआरसीटीसी के रामायण यात्रा के टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी कराने जा रहा है रामायण यात्रा, जानें किराये से लेकर टूर से जुड़ी जरूरी जानकारी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन