Indian Railways: त्योहारों का समय अब करीब आ रहा है। आने वाले अक्तूबर महीने में दिवाली, दशहरा, छठ पूजा जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में कई लोग घर जाने के लिए काफी पहले से टिकट बुकिंग कराने लगे हैं। इस कारण बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दूसरी जगहों पर जाने वाली ट्रेनों की सीटें काफी पहले से बुक हो चुकी हैं। दिवाली और छठ पूजा पर जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इसके अलावा इस दौरान स्टेशनों पर भी काफी भीड़ हो जाती है। ऐसे में इस दौरान कंफर्म सीट पर सफर करना काफी मुश्किल काम होता है। अगर आप दिवाली और छठ पूजा पर घर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए टिकट बुक करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर मिलेगी कंफर्म ट्रेन टिकट, सिर्फ करने होंगे ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन