Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
IRCTC Rajasthan Jaipur Jaisalmer Tour Package 2025 Check Price and Booking Details
{"_id":"692af81a2a815ee510089a66","slug":"irctc-rajasthan-jaipur-jaisalmer-tour-package-2025-check-price-and-booking-details-2025-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: जयपुर, जैसलमेर समेत घूम आइए राजस्थान की ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया टूर पैकेज","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: जयपुर, जैसलमेर समेत घूम आइए राजस्थान की ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:32 PM IST
सार
राजस्थान का लोकगीत भी यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों को खूब पसंद आता है। इस दिसंबर महीने में आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक करके राजस्थान को करीब से जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप दिसंबर महीने में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी ने आपके लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। इतिहास में रुचि रखने वाले लोग राजस्थान के किलों को देखकर यहां के गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकते हैं। राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और खानपान के तो कहने ही क्या? यहां जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर जैसे कई पर्यटन स्थल हैं।
राजस्थान का लोकगीत भी यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों को खूब पसंद आता है। इस दिसंबर महीने में आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक करके राजस्थान को करीब से जान सकते हैं। इस टूर पैकेज में आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई इंतजाम किए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
2 of 5
IRCTC Tour Package
- फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी ने खाने पीने के लिए भोजन, स्टे के लिए होटल आदि चीजों की व्यवस्था पहले से कर रखी है। पर्याप्त सुविधाओं के होने की वजह से आपकी यात्रा काफी सुविधाजनक होगी।
टूर पैकेज का नाम रॉयल राजस्थान है। टूर पैकेज का कोड WMA60 है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको 8 रातों और 9 दिनों तक घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 15 दिसंबर, 2025 को मुंबई से हो रही है।
इस टूर पैकेज में आपको बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह फ्लाइट टूर पैकेज है। इसके अलावा पैकेज में आपको दूसरी जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।