IRCTC Kashmir Tour Package: आईआरसीटीसी समय-समय पर कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप भी किसी अच्छी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण कश्मीर देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इसी वजह से इसको धरती के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ और चमचमाती झीलें कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। अगर आप कश्मीर की इसी खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपको कश्मीर की सैर करने का मौका दे रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: इस टूर पैकेज के साथ करिए कश्मीर की खूबसूरती की सैर, सिर्फ इतने रुपये है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन