फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन से कर रहे हैं रात में सफर तो गलती से भी न करें ये गलतियां, वरना लगेगा जुर्माना

Mon, 14 Aug 2023 12:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Aug 2023 12:43 PM IST
विज्ञापन
Travelling in train during night known indian railways rules for passengers check details
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां करने पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

Indian Railways Rules and Regulations: हर दिन काफी संख्या में लोग भारतीय ट्रेन से यात्रा करते हैं। सफर लंबी दूरी का हो या फिर छोटा, लेकिन ट्रेन में जो कंफर्ट होता है वो शायद ही किसी और में हो। जनरल से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा, खानपान की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था आदि ट्रेन में रहती है। ऐसे में आपने भी कभी न कभी तो ट्रेन से सफर किया ही होगा? अगर आप भी भारतीय ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए रेलवे के कुछ ऐसे नियमों को जानना जरूरी है, जिनका उल्लंघन अगर आप करते हैं तो आप पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, ये नियम खासतौर पर रात में सफर करने वाले यात्रियों पर लागू होते हैं। तो चलिए जानते हैं इन नियमों के बारे में...

Travelling in train during night known indian railways rules for passengers check details
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां करने पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

ट्रेन में न करें ये गलतियां:-

पहली गलती

  • ट्रेन से यात्रा करने के दौरान ध्यान रखें कि आप मोबाइल पर रात के समय तेज आवाज में बात न करें। ऐसा करने पर आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा रात को लाइट जलाकर न रखें, क्योंकि इससे बाकी यात्रियों को सोने में दिक्कत हो सकती है।
Travelling in train during night known indian railways rules for passengers check details
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां करने पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • आप अगर ट्रेन से सफर कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि रात के समय ट्रेन में मोबाइल, स्पीकर आदि में तेज आवाज में गाना न सुनें। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे दूसरे यात्रियों को सोने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Travelling in train during night known indian railways rules for passengers check details
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां करने पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • कई बार आप ट्रेन में अपने एक-दो दोस्तों या ग्रुप में यात्रा करते होंगे? ऐसे में आपको ख्याल रखना है कि आप रात के समय तेज आवाज में बात नहीं कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर इससे किसी को दिक्कत होती है, तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Travelling in train during night known indian railways rules for passengers check details
रात को ट्रेन में कौन सी गलतियां करने पर जुर्माना लग सकता है? - फोटो : istock

जुर्माना लग सकता है

  • अगर आप पिछली स्लाइड्स में बताई गई बातों का पालन नहीं करते हैं और अगर आपकी शिकायत कोई टीटीई से करता है, तो फिर टीटीई आपको समझाता है और वो काम करने के लिए मना करता है। पर अगर यात्री नहीं समझता है तो आरपीएफ और जीआरपी ऐसे यात्रियों को चालान काट सकते हैं और धारा 145 के तहत कार्रवाई भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed