फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: इस टूर पैकेज के साथ करिए कश्मीर की खूबसूरती की सैर, सिर्फ इतने रुपये है किराया

Mon, 14 Aug 2023 02:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Offering Kashmir Tour Package At Rupees 31010 Check Complete Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

IRCTC Kashmir Tour Package: आईआरसीटीसी समय-समय पर कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। अगर आप भी किसी अच्छी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत कश्मीर घूमने का मौका मिल रहा है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण कश्मीर देश दुनिया में काफी लोकप्रिय है। इसी वजह से इसको धरती के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ और चमचमाती झीलें कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। अगर आप कश्मीर की इसी खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपको कश्मीर की सैर करने का मौका दे रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Offering Kashmir Tour Package At Rupees 31010 Check Complete Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ENCHANTING KASHMIR है। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में कश्मीर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है।  

IRCTC Offering Kashmir Tour Package At Rupees 31010 Check Complete Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

यहां आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। पैकेज के अंतर्गत आपको गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 19 अगस्त, 2023 को हो रही है। 

Independence Day 2023: आजादी के बाद पांच ऐसे बड़े फैसले, जिन्होंने दी भारत को नई रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Offering Kashmir Tour Package At Rupees 31010 Check Complete Details Here
IRCTC Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने से लेकर रुकने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। 

विज्ञापन
IRCTC Offering Kashmir Tour Package At Rupees 31010 Check Complete Details Here
IRCTC Tour Package For Kashmir - फोटो : Istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 48,740 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 32,030 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ अगर आप यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 31,010 रुपये खर्च करने होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed