अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत केरल में घूमने का मौका मिल रहा है। केरल की गिनती भारत के खूबसूरत राज्यों में की जाती है। यहां घूमने के लिए आपको कई शानदार जगहें मिलेंगी। यहां के हरी भरी वादियां और नीले पानी के समुद्र तट केरल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। मुन्नार के हरे भरे चाय के बगान और पहाड़ों के कहने ही क्या? यही नहीं केरल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के केरल टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस केरल टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: केरल की इन खूबसूरत जगहों पर आईआरसीटीसी करा रहा सैर, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन