अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपको केरल की खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम सेलिस्टियल केरला टूर है। केरल अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां के शांत बैकवाटर्स, नारियल के सुंदर पेड़, अद्वितीय परिदृश्य, हरे भरे पहाड़, अद्भुत जलप्रपात के तो कहने ही क्या। इसके अलावा यहां की हरी भरी पहाड़ियां केरल की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। केरल की संस्कृति भी काफी समृद्ध है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: सस्ते में आईआरसीटीसी के साथ घूम आइए केरल, इतने किराये में खाने पीने से लेकर ठहरने की भी होगी व्यवस्था
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 20 Feb 2025 05:34 PM IST
सार
आईआरसीटीसी आपको केरल की खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम सेलिस्टियल केरला टूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन