फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: वरिष्ठ नागरिकों के लिए शानदार है यह स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न

Thu, 20 Feb 2025 01:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 20 Feb 2025 01:56 PM IST
सार

इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है।

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Investment Tips Know Interest Rate And Benefits
Investment - फोटो : AdobeStock

आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है। अगर आप हाल फिलहाल में रिटायर हुए हैं और अपने रिटायरमेंट के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम में निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में वरिष्ठ नगारिक बचत योजना में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Investment Tips Know Interest Rate And Benefits
Investment - फोटो : AdobeStock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 सालों का है। हालांकि, इस स्कीम के अंतर्गत 5 सालों का मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद आप अपनी निवेश अवधि को 3 सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। 

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Investment Tips Know Interest Rate And Benefits
Investment - फोटो : AdobeStock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश की अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये निश्चित की गई है। आप इस स्कीम में सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाता खुलवा सकते हैं। 

जानना जरूरी: कहीं आप भी तो खरीदकर नहीं ला रहे मिलावटी सरसों का तेल, ऐसे करें शुद्धता की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Investment Tips Know Interest Rate And Benefits
Investment - फोटो : AdobeStock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप 1 लाख रुपये तक की राशि कैश में जमा करा सकते हैं। वहीं अगर आप 1 लाख रुपये से अधिक राशि इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको चेक से भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Investment Tips Know Interest Rate And Benefits
Invesment - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करके आप इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed