फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: कन्याकुमारी और रामेश्वरम घुमाने के लिए IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये करने होंगे खर्च

Wed, 28 Jun 2023 03:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 Check Fare Price And Tour Details
IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 - फोटो : Istock

IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023: आईआरसीटीसी समय समय पर यात्रियों के लिए कई शानदार टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कन्याकुमारी रामेश्वरम और मदुरई घूमने का मौका मिल रहा है। मदुरई को पूर्व का एथेंस के नाम से भी जाना जाता है। यह तमिलनाडु का सबसे प्राचीन शहर है। यहां का मीनाक्षी मंदिर हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इस टूर पैकेज में आपको कन्याकुमारी घूमने का भी मौका मिल रहा है। कन्याकुमारी में बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिंद महासागर मिलते हैं। ऐसे में आपको इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 Check Fare Price And Tour Details
IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम KANYAKUMARI-RAMESWARAM-MADURAI (SMR023) है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज कुल 4 रातों और 5 दिनों का है।

IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 Check Fare Price And Tour Details
IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज की शुरुआत 6 जुलाई, 2023 को चेन्नई से हो रही है। आईआरसीटीसी का यह एक ट्रेन टूर पैकेज है, इसमें आपको ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। वहीं अन्य जगहों पर आपको कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 Check Fare Price And Tour Details
IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 - फोटो : Istock

पैकेज के अंतर्गत आपको कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरई, तिरुचेन्डुर घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 Check Fare Price And Tour Details
IRCTC Kanyakumari Rameshwaram Madurai Tour Package 2023 - फोटो : istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 23,770 रुपये खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 12,510 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 9,400 रुपये है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SMR023 पर क्लिक कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed