फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Free Food: रेलवे यात्रा के दौरान दे रहा है मुफ्त खाना, जानें कौन और कैसे उठा सकता है लाभ

Tue, 18 Oct 2022 06:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Oct 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Free Food Service: Indian Railways to Provide Free Foods Service for Train Passengers Check Here Details
कौन सी ट्रेन में मुफ्त में खाना मिल रहा है - फोटो : istock

Indian Railways Free Food Service: रोजना लाखों की संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं। कोई बस से, कोई प्लेन से तो कोई ट्रेन से। अपने-अपने हिसाब से लोग यात्रा करते हैं, लेकिन बात अगर यहां भारतीय ट्रेन की करें तो सफर के लिए काफी संख्या में लोग इसे चुनते हैं और वो भी खासकर दूर का सफर करने वाले लोग इससे यात्रा करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो आपके लिए भी भारतीय ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इसी कड़ी में आप जान लीजिए कि इस त्योहार के सीजन में भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को मुफ्त में खाना दिया जा रहा है। चौंकिए मत, क्योंकि ऐसा रेलवे की तरफ से शुरू किया गया है। बस इसके कुछ नियम हैं जो रेलवे ने तय किए हैं। तो चलिए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

IRCTC Free Food Service: Indian Railways to Provide Free Foods Service for Train Passengers Check Here Details
कौन सी ट्रेन में मुफ्त में खाना मिल रहा है - फोटो : istock
  • दरअसल, दिवाली और छठ का त्योहार बेहद पास है। ऐसे में लोग ट्रेन से यात्रा करके त्योहार मनाने अपने घर पहुंचते हैं। इसी बीच रेलवे की तरफ से 179 स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई है। यही नहीं, भारतीय रेलवे की तरफ से ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को मुफ्त खाने की सुविधा भी दी जा रही है।
IRCTC Free Food Service: Indian Railways to Provide Free Foods Service for Train Passengers Check Here Details
कौन सी ट्रेन में मुफ्त में खाना मिल रहा है - फोटो : istock

किन्हें मिलेगी ये सुविधा?

  • अब जानते हैं कि ये सुविधा किन यात्रियों के लिए हैं, तो सबसे पहले जान लीजिए कि मुफ्त का खाना हर ट्रेन के यात्रियों के लिए नहीं है। दरअसल, मुफ्त खाने की सुविधा सिर्फ राजधानी, दुरंतो एक्सप्रेस और शताब्दी जैसी लग्जरी ट्रेनों में ही दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Free Food Service: Indian Railways to Provide Free Foods Service for Train Passengers Check Here Details
कौन सी ट्रेन में मुफ्त में खाना मिल रहा है - फोटो : istock

कब मिलेगा मुफ्त खाना? 

  • जिस तरह से सभी ट्रेनों में मुफ्त खाना नहीं मिलेगा, ठीक वैसे ही ये खाना ऐसे ही नहीं मिलेगा। इसके लिए नियम ये है कि अगर ट्रेन दो घंटे या उससे अधिक समय के लिए लेट होती है, तभी यात्रियों को मुफ्त खाना दिया जाएगा। ट्रेन के लेट होने पर आप मुफ्त खाने की डिमांड ट्रेन स्टाफ से कर सकते हैं। 
विज्ञापन
IRCTC Free Food Service: Indian Railways to Provide Free Foods Service for Train Passengers Check Here Details
कौन सी ट्रेन में मुफ्त में खाना मिल रहा है - फोटो : istock
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुफ्त भोजन में पूरा भोजन या भोजन के बीच नाश्ता या दोपहर का भोजन लेने की छूट है। हालांकि, ट्रेन अगर समय पर चल रही है, तो ऐसी स्थिति में आप मुफ्त फूड की डिमांड नहीं कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed