भारतीय रेलवे हर दिन लाखों की संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य तक छोड़ता है। देश के लगभग हर कोने में जाने के लिए ट्रेन उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल लोग करते हैं। अमूमन लोगों को दूर का सफर करना रेल से ही पसंद आता है। दरअसल, इसके पीछे कुछ वजह हैं। जैसे- ट्रेन से यात्रा के दौरान कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। आरामदायक सफर के दौरान सोने की व्यवस्था, खाने-पीने की उपलब्धता और शौचालय की सुविधा लोगों के सफर को सुहावना बना देती हैं। ट्रेन का टिकट भी लोगों के बजट में ही आता है, जिसे कुछ समय पहले तक लोग रेलव काउंटर्स से खरीदते थे। लेकिन अब लंबी-लंबी लाइनों से छुटकाना पाने के लिए लोग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना ट्रेन टिकट बुक करते हैं। यहां आप आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके कहीं की भी टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन कई बार पासवर्ड भूलने के कारण लोगों की टिकट बुक नहीं हो पाती है। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई दिक्कत है, तो हम आपको पासवर्ड रिकवर करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"624e92e58256a449467b0943","slug":"irctc-forgot-password-know-how-to-recover-password-from-irctc-website-all-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेल यात्री ध्यान दें: क्या आप भूल गए हैं अपना आईआरसीटीसी का पासवर्ड? तो घर बैठे मिनटों में ऐसे करें रिकवर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
रेल यात्री ध्यान दें: क्या आप भूल गए हैं अपना आईआरसीटीसी का पासवर्ड? तो घर बैठे मिनटों में ऐसे करें रिकवर
Thu, 07 Apr 2022 01:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका क्या है
- फोटो : IRCTC official website
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
भूल गए हैं पासवर्ड, तो इस सरल तरीके से कर सकते हैं रिकवर:-
स्टेप 1
- ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट के आईडी पासवर्ड की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, और इसे रिकवर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है।
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट खोलने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर आईआरसीटीसी का आधिकारिक पेज आएगा, जिस पर आपको ऊपर की तरफ लॉगिन का विकल्प दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 3
- आपको इस लॉगिन वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। फिर आपको फॉरगेट पासवर्ड वाले ऑप्शन को चुन लेना है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करने के बाद आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएंगी। इसमें आपको अपनी आईआरसीटीसी अकाउंट की आईडी और अपनी जन्मतिथि भरनी है।