फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram Reels: बेहद आसान है इंस्टाग्राम रील्स बनाना, ये रहा पूरा प्रोसेस

Thu, 07 Apr 2022 11:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Apr 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
how to create instagram reels utility news in hindi
इंस्टाग्राम रील्स बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

अगर यूं कहा जाए कि आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया से किसी न किसी तरीके से जुड़ा हुआ है, तो शायद इसमें दो राय न हो। दरअसल, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, लगभग हर कोई फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समय बिताता है। वहीं, इंस्टाग्राम रील्स ने तो लोगों के बीच खासी जगह बनाई है और खासतौर पर युवाओं को रील्स देखना काफी पसंद होता है। इसमें कई तरह की मनोरंजन करने वाली वीडियो से लेकर खाने-पीने तक जैसी कई अन्य रील्स मौजूद होती हैं। वहीं, आप अमूमन इंस्टाग्राम रील्स देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसे बनाने के बारे में सोचा है? शायद नहीं, लेकिन यहां पर आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इन रील्स को बनाना बेहद आसान है और आप भी इसे बना सकते हैं। तो चलिए हम आपको इंस्टाग्राम रील्स बनाने के पूरे प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to create instagram reels utility news in hindi
इंस्टाग्राम रील्स बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ये रहा रील्स बनाने का पूरा प्रोसेस:-

स्टेप 1

  • इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर से इंस्टाग्राम एप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा। अगर आपके पास ये पहले से मौजूद है, तो इसे अपडेट कर लें।
how to create instagram reels utility news in hindi
इंस्टाग्राम रील्स बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको नीचे की तरफ बीच में दिए गए रील्स के बटन पर क्लिक करना है। यहां पर क्लिक करते ही आपको राइट साइड में ऊपर की तरफ कैमरे का लोगो दिखेगा, जिस पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to create instagram reels utility news in hindi
इंस्टाग्राम रील्स बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको बीच में दिए रील्स वाले बटन को दबाए रखना है और अपनी वीडियो को रिकॉर्ड कर लेना है। इसके बाद आप प्रिव्यू पर क्लिक करके अपने वीडियो को देख सकते हैं कि ये सही बना है या इसे दोबारा रिकॉर्ड करना है।
विज्ञापन
how to create instagram reels utility news in hindi
इंस्टाग्राम रील्स बनाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • वीडियो ठीक है, तो इस पर आप इफेक्ट लगा सकते हैं। इसके लिए ऊपर की तरफ दिए ऑप्शन का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस वीडियो में अलग से कोई गाना, कोई आवाज, कुछ लिख सकते हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed