फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: आईआरसीटीसी के साथ सुविधाजनक ढंग से कर आइए चारधाम यात्रा, सिर्फ इतना है किराया

Thu, 29 May 2025 07:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 29 May 2025 07:53 PM IST
सार

चारधाम यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्रा की शुरुआत से लेकर समापन तक हर पहलुओं का ध्यान रखा गया है। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी होंगी।

विज्ञापन
IRCTC chardham yatra tour package 2025 from kochi check price, booking details and itinerary
IRCTC chardham yatra - फोटो : Adobe Stock

चारधाम यात्रा की गिनती पवित्र तीर्थ यात्राओं में की जाती है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आते हैं। पौराणिक मान्यता है कि चारधाम यात्रा करने से भगवान की विशेष कृपा भक्तों पर होती है। इसी कड़ी में चारधाम यात्रा कराने के लिए आईआरसीटीसी एक बेहद ही खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्रा की शुरुआत से लेकर समापन तक हर पहलुओं का ध्यान रखा गया है। पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं भी होंगी। पैकेज के अतंर्गत न केवल आप चारधाम यात्रा करेंगे बल्कि हिमालय की प्राकृतिक दिव्यता का भी अनुभव कर पाएंगे। इस कारण आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

IRCTC chardham yatra tour package 2025 from kochi check price, booking details and itinerary
IRCTC chardham yatra - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा को सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा। यात्रा करते समय आपके लिए सभी तरह की पर्याप्त सुविधाएं होंगी। इसमें आपके खाने पीने से लेकर रुकने के लिए होटल का भी इंतजाम किया गया है। 

IRCTC chardham yatra tour package 2025 from kochi check price, booking details and itinerary
IRCTC chardham yatra - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 10 जून, 2025 को कोच्चि से हो रही है। यह आईआरसीटीसी का फ्लाइट टूर पैकेज है। इसके अलावा अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC chardham yatra tour package 2025 from kochi check price, booking details and itinerary
IRCTC chardham yatra - फोटो : Adobe Stock

इस टूर पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA EX KOCHI है। इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा 12 रातों और 13 दिनों तक कराई जाएगी। इस टूर का पैकेज कोड SEA26 है। 

विज्ञापन
IRCTC chardham yatra tour package 2025 from kochi check price, booking details and itinerary
IRCTC chardham yatra - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले यात्रा करने पर आपको 73,700 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 63,700 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 61,900 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed