वर्तमान समय में कमाई करके पैसों को बैंक में जमा रखना कोई समझदारी का काम नहीं है। आपको अपनी कमाई को सही जगह पर निवेश करना चाहिए ताकि आपको अच्छा रिटर्न मिल सके। आज के समय महंगाई की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और जीवन में कई तरह की अनिश्चितताएं आ रही हैं ऐसे में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निवेश आज के दौर की एक बुनियादी जरूरत है। अगर आप सही जगह पर निवेश करते हैं तो आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। रिटायरमेंट के समय आप एक अच्छा-खासा फंड जुटा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको म्युचुअल फंड निवेश के विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके एक करोड़ से अधिक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
Investment Tips: यहां 5 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में बन सकते हैं करोड़पति, समझिए क्या है निवेश का गणित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 05:19 PM IST
सार
आज हम आपको म्युचुअल फंड निवेश के विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके एक करोड़ से अधिक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन