फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: इतने रुपये में IRCTC फ्लाइट से करा रहा आपको चारधाम यात्रा, मिल रही ये सुविधाएं

Thu, 31 Aug 2023 12:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 From VISHAKHAPATNAM Check Price And Tour Details Here
IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : Istock

IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023: अगर आप चारधाम यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। हिंदू मान्यताओं में चारधाम यात्रा को काफी शुभ माना गया है। चारधाम यात्रा करने से भगवान की विशेष कृपा बरसती है। हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा दो तरह की होती है। इसमें पहली बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की है। वहीं दूसरी चारधामा यात्रा बद्रीनाथ, जगन्नाथ, रामेश्वरम और द्वारका की है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपको बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा कराने के लिए चारधाम यात्रा का टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस चारधाम यात्रा टूर पैकेज के अंतर्गत सफर करते समय आपको कई सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 From VISHAKHAPATNAM Check Price And Tour Details Here
IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। यह टूर पैकेज कुल 11 रातों और 12 दिनों का है। 

IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 From VISHAKHAPATNAM Check Price And Tour Details Here
IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : Istock

यात्रा के दौरान आपको बद्रीनाथ, बाड़कोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, हरिद्वार, केदारनाथ, सोनप्रयाग, यमुनोत्री घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 16 सितंबर, 2023 को विशाखापट्टनम से हो रही है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 15वीं किस्त, क्या किसानों को मिलेंगे दो की जगह तीन हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 From VISHAKHAPATNAM Check Price And Tour Details Here
IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : Istock

यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम YATRA TO BADRINATH - KEDARNATH - GANGOTRI - YAMUNOTRI (CHARDHAM - NORTH INDIA) EX VISHAKHAPATNAM (SCBA44A) है। 

विज्ञापन
IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 From VISHAKHAPATNAM Check Price And Tour Details Here
IRCTC Char dham Yatra Tour Package 2023 - फोटो : istock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपका किराया 86,320 रुपये होगा। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 58,820 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 53,630 रुपये खर्च करने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed