फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Aadhaar Link: अगर अब तक नहीं करवाया आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक, तो फटाफट करें, मिलेंगे ये फायदे

Wed, 06 Apr 2022 04:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Apr 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Aadhaar Link how to link aadhaar card with irctc account
आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : i stock

भारत में आज भी सबसे ज्यादा सुविधाजनक और बजट के हिसाब से यात्रा करने के लिए लोग ट्रेन का ही इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करते हैं। रेल से यात्रा काफी आसान होने के साथ-साथ आरामदायक भी होती है। भारतीय रेल में टिकट लेने के लिए लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या इसके एप का इस्तेमाल करते हैं। आईआरसीटीसी एक सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां पर आप किसी भी यात्रा के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए अपनी ट्रेन टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप हर महीने 6 टिकट बुक कर सकते हैं, किन्तु आप चाहते हैं कि आप एक महीने में 6 की जगह ज्यादा टिकट बुक कर सकें, तो इसके लिए आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को अपने आधार कार्ड से लिंक करना होगा। ऐसा करने से आपको कई सारे फायदे भी मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप अपने आधार कार्ड से आईआरसीटीसी का अकाउंट कैसे लिंक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

IRCTC Aadhaar Link how to link aadhaar card with irctc account
आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ऐसे करा सकते हैं आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक:-

स्टेप 1

  • अपने आधार को आईआरसीटीसी से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://irctc.co.in पर जाना होगा।
IRCTC Aadhaar Link how to link aadhaar card with irctc account
आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपने आईडी और पासवर्ड से आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप पर लॉगिंग करना होगा और यहां से माय अकाउंट वाले विकल्प का चुनाव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Aadhaar Link how to link aadhaar card with irctc account
आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको आधार लिंक करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां से आप अपने आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं। आपको अपने आधार कार्ड के 12 नंबर को यहां पर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
IRCTC Aadhaar Link how to link aadhaar card with irctc account
आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कराने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी का ऑप्शन दिखाई देगा, जहां से आप सेंड ओटीपी वाले विकल्प का चयन करके अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर सकते हैं। ओटीपी को भरते ही आपका आधार कार्ड आईआरसीटीसी से लिंक हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed