फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IOCL Solar Stove: गैस सिलेंडर भरवाने की झंझट होगी खत्म, अब इस कीमत में घर ला सकते हैं सोलर चूल्हा

Tue, 02 Aug 2022 03:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 Aug 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
IOCL Solar Stove Price in India Know How to Get and Subsidy Benefits in Hindi
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है - फोटो : Amar Ujala

IOCL Solar Cooking Stove: पहले लोगों को अगर खाना बनाना होता था, तो वो लकड़ी वाले चूल्हे पर निर्भर रहते थे। भले ही इसके खाने को लोग पसंद करते हों, लेकिन इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता था। लेकिन अब शहरों से लेकर गांवों तक, लगभग हर एक जगह पर इन लकड़ी वाले चूल्हों की जगह गैस सिलेंडर वाले चूल्हे ने ले ली है। लेकिन इसमें भी लोग गैसों के बढ़ते दाम और बार-बार सिलेंडर भरवाने के कारण परेशान नजर आते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि अगर आप चाहें, तो आपको अब गैस सिलेंडर भरवाने की जरूरत नहीं होगी? जी हां, क्योंकि ऐसा हो सकता है सोलर चूल्हे के कारण। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये कैसे काम करता है और इसकी कीमत क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

IOCL Solar Stove Price in India Know How to Get and Subsidy Benefits in Hindi
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है - फोटो : Twitter@HardeepSPuri

चूल्हे के बारे में जान लें

  • बात इस सोलर चूल्हे की करें, तो इसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने लॉन्च किया है। ये चूल्हा न तो लकड़ी से और न ही गैस से जलता है, बल्कि इसके लिए इसे सौर ऊर्जा चाहिए होती है। इस चूल्हे का नाम 'सूर्य नूतन चूल्हा' है।
IOCL Solar Stove Price in India Know How to Get and Subsidy Benefits in Hindi
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है - फोटो : सोशल मीडिया
  • ये सोलर चूल्हा रिचार्जेबल है, और आप इसे घर के अंदर ही इस्तेमाल कर सकते हैं। पिछले दिनों ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी के दिल्ली स्थित आवास पर इसे लॉन्च किया गया। यही नहीं, इस चूल्हे पर तीन टाइम खाना भी बनाया गया और इसे परोसा भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IOCL Solar Stove Price in India Know How to Get and Subsidy Benefits in Hindi
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है - फोटो : Istock

ये है काम करने का तरीका

  • इस चूल्हे पर एक केबल लगी होती है, जिस पर एक सोलर प्लेट होती है। सोलर प्लेट को आपको छत पर रखना है, और इसमें ऊर्जा बनती है जो केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है।
विज्ञापन
IOCL Solar Stove Price in India Know How to Get and Subsidy Benefits in Hindi
IOCL Solar Cooking Stove: सोलर चूल्हे की कीमत क्या है - फोटो : istock

इतनी हो सकती है कीमत

  • चूल्हे की टेस्टिंग पूरी हो गई है, और अब इसकी कमर्शियल लॉन्चिंग है। इस चूल्हे की लाइफ 10 साल बताई जा रही है, और इसकी कीमत 18 से 30 हजार रुपये के आसपास होगी। दूसरी तरफ 2 से 3 लाख चूल्हे बिकने के बाद सरकार इस पर सब्सिडी देगी, जिसके बाद इन चूल्हों की कीमत 10 से 12 हजार रुपये तक हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed