फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट, जानिए कहां इन्वेस्टमेंट करना है आपके लिए सबसे बेस्ट

Wed, 02 Mar 2022 05:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Investment Tips Mutual Funds or Stock Market Which is Best
म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट, जानिए कहां निवेश करना आपके लिए है बेस्ट - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी के बाद भारत में निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। कोरोना काल के बाद शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टोकरेंसी में निवेशकों की संख्या में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। अब लोग निवेश की पारंपरिक व्यवस्थाओं से ऊपर आकर इन्वेस्टमेंट के नए विकल्पों में अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड ने इन्वेस्टर्स को शानदार रिटर्न दिया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोगों का झुकाव अब इस ओर ज्यादा हो रहा है। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड दोनों ही बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। ऐसे में इनमें निवेश करते समय आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड दोनों में से कौन सा विकल्प निवेश के लिए सबसे बढ़िया है। आइए जानते हैं -

Investment Tips Mutual Funds or Stock Market Which is Best
म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट, जानिए कहां निवेश करना आपके लिए है बेस्ट - फोटो : Istock

शेयर बाजार

शेयर बाजार में निवेश करना म्यूचुअल फंड की अपेक्षा ज्यादा रिस्की होता है। अगर आपको मार्केट की अच्छी समझ है, तो आप कम समय में यहां से अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। 

Investment Tips Mutual Funds or Stock Market Which is Best
म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट, जानिए कहां निवेश करना आपके लिए है बेस्ट - फोटो : Pixabay

आप जिस शेयर में अपने पैसों का निवेश करते हैं। अगर वह आपकी उम्मीद पर काम नहीं करता, तो पूरा पैसा डूब सकता है। शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको कंपनी के प्रिंसिपल वैल्यू को जरूर जानना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने पोर्टफोलियो पर हमेशा नजर बनाकर रखनी चाहिए। शेयर मार्केट म्यूचुअल फंड की अपेक्षा ज्यादा वोलाटाइल होता है। इसमें निवेश करने से पहले आपके पास अच्छी समझ और धैर्य का होना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Investment Tips Mutual Funds or Stock Market Which is Best
म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट, जानिए कहां निवेश करना आपके लिए है बेस्ट - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड

म्यूचुअल फंड शेयर मार्केट की अपेक्षा ज्यादा वोलाटाइल नहीं होते हैं। इसमें निवेश करना शेयर बाजार की अपेक्षा ज्यादा आसान है। म्यूचुअल फंड में आपके निवेश को फंड मैनजर द्वारा मैनेज किया जाता है। इन मैनेजरों को बाजार की काफी अच्छी समझ होती है। ऐसे में आपके पैसों के डूबने का खतरा काफी कम होता है।

विज्ञापन
Investment Tips Mutual Funds or Stock Market Which is Best
म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट, जानिए कहां निवेश करना आपके लिए है बेस्ट - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड निवेशकों को एक अच्छा रिटर्न देता है। शेयर मार्केट की अपेक्षा म्यूचुअल फंड में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। म्यूचुअल फंड में आपके पैसों को फंड मैनेजर एक विविधतापूर्ण ढंग से निवेश करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed