कोरोना महामारी के बाद भारत में निवेश को लेकर क्रेज काफी बढ़ा है। कोरोना काल के बाद शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और क्रिप्टोकरेंसी में निवेशकों की संख्या में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। अब लोग निवेश की पारंपरिक व्यवस्थाओं से ऊपर आकर इन्वेस्टमेंट के नए विकल्पों में अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। बीते कुछ सालों में शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड ने इन्वेस्टर्स को शानदार रिटर्न दिया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोगों का झुकाव अब इस ओर ज्यादा हो रहा है। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड दोनों ही बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। ऐसे में इनमें निवेश करते समय आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड दोनों में से कौन सा विकल्प निवेश के लिए सबसे बढ़िया है। आइए जानते हैं -
Investment Tips: म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट, जानिए कहां इन्वेस्टमेंट करना है आपके लिए सबसे बेस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 02 Mar 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन