फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: इस गर्मी एसी खरीदने से पहले जरूर जान लें, इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में कौन है बेस्ट

Mon, 03 Apr 2023 04:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Apr 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Inverter AC vs Non Inverter AC Which Is Best Full Comparison and Specifications in Hindi
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में कौन बेस्ट हो सकता है? - फोटो : Pixabay

Inverter AC vs Non Inverter AC: अमूमन देखा जाता है कि ज्यादातर लोग गर्मी से ज्यादा सर्दी के मौसम को पसंद करते हैं। दरअसल, गर्मी के मौसम में तेज गर्मी के कारण लोग घर के बाहर नहीं निकल पाते हैं और घर के अंदर भी गर्मी और पसीने से परेशान रहते हैं। ऐसे में लोग एसी चलाते हैं, लेकिन एसी चलाने पर लोग बिजली के बढ़ते बिल से परेशान भी नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कूलर और पंखे के मुकाबले एसी कई गुना ज्यादा बिजली के यूनिट खर्च करता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी के बीच के फर्क को जानें, ताकि आप समझ पाएं कि इस गर्मी आप कौन सा एसी खरीद सकते हैं जिससे आपका बिजली का बिल कम हो सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Inverter AC vs Non Inverter AC Which Is Best Full Comparison and Specifications in Hindi
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में कौन बेस्ट हो सकता है? - फोटो : Pixabay

एसी खरीदने से पहले इन बातों को जान लें:-

क्षमता के बारे में

  • दरअसल, सबसे पहले नॉन इन्वर्टर और इन्वर्टर एसी की क्षमता के बारे में जान लेते हैं। नॉन इन्वर्टर एसी रेगुलर स्पीड की क्षमता पर चलता है। जबकि, इन्वर्टर एसी नॉन इन्वर्टर एसी से अलग है, क्योंकि इसमें टेम्परेचर के साथ ही स्पीड और क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है।
Inverter AC vs Non Inverter AC Which Is Best Full Comparison and Specifications in Hindi
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में कौन बेस्ट हो सकता है? - फोटो : Istock

कूलिंग में अंतर है?

  • बात कूलिंग की करें, तो इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की मोटर की स्पीड को रेग्युलेट करता है। इसलिए ये नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले कमरे को जल्दी ठंडा कर देता है। वहीं, जब कमरा ठंडा हो जाता है तो इन्वर्टर एसी का कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि ये कम स्पीड के साथ काम करता रहता है। इसी वजह से ये कमरे के तापमान को एक जैसा बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि, नॉन इन्वर्टर में इसका उल्टा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Inverter AC vs Non Inverter AC Which Is Best Full Comparison and Specifications in Hindi
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में कौन बेस्ट हो सकता है? - फोटो : istock

कीमत में क्या है अंतर?

  • एसी खरीदने अगर आप जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगह कीमत चेक करें। हालांकि, नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले इन्वर्टर एसी की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
Inverter AC vs Non Inverter AC Which Is Best Full Comparison and Specifications in Hindi
इन्वर्टर और नॉन इन्वर्टर एसी में कौन बेस्ट हो सकता है? - फोटो : istock

बिजली का बिल कौन कर सकता है कम?

  • एसी चलाने के दौरान सबसे ज्यादा चिंता लोगों को बढ़ते बिल की होती है। ऐसे में इन दोनों एसी को चलाने पर बिल के गणित को समझना भी जरूरी हो जाता है। नॉन इन्वर्टर एसी के मुकाबले इन्वर्टर एसी चलाने पर बिजली का बिल कम आ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed