फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Generator: बिजली जाने की समस्या से मिलेगी आजादी, घर लाएं ये सोलर जनरेटर, महज इतनी है कीमत

Fri, 12 Aug 2022 05:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
Install Solar Power Generator at Home and Get Rid of Expensive Bill Know Solar Generator Price in India
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

Portable Solar Generator: बरसात के सीजन में अक्सर बिजली जाने की समस्या हम लोगों को परेशान करती है। इसके अलावा बीते कुछ सालों में बिजली बिल की कीमतों में जिस तेजी से वृद्धि हो रही है। उसका एक अतिरिक्त बोझ हमारी जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में बिजली की बचत करने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास पोर्टेबल सोलर जनरेटर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस सोलर जनरेटर को लगवाने के बाद घर पर बिजली जाने की समस्या से आपको पूरी तरह आजादी मिल जाएगी। इसके अलावा आपके घर का हर महीने आने वाला बिजली बिल भी काफी कम हो जाएगा। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इस सोलर जनरेटर को खरीद रहे हैं। ये आपको बाजारों या ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आसानी से मिल जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Trending Videos
Install Solar Power Generator at Home and Get Rid of Expensive Bill Know Solar Generator Price in India
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

छोटा और कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ इस पोर्टेबल सोलर जनरेटर की डिजाइनिंग काफी शानदार है। इसे आप सूरज की रोशनी से भी चार्ज कर सकते हैं। चार्ज होने के बाद आप इसके जरिए घर के दूसरे उपकरण जैसे पंखे, टीवी, बल्ब आदि दूसरे उपकरण को चला सकते हैं। 

Install Solar Power Generator at Home and Get Rid of Expensive Bill Know Solar Generator Price in India
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

अगर आपके घर पर बार-बार बिजली जाती है। ऐसे में ये पोर्टेबल सोलर जनरेटर आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। बाजारों में मिल रहे कई सोलर जनरेटर में आपको म्यूजिक सिस्टम भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Install Solar Power Generator at Home and Get Rid of Expensive Bill Know Solar Generator Price in India
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

इसके अलावा इसमें चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं। इन चार्जिंग पोर्ट की सहायता से आप अपने मोबाइल या दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। ये सोलर जनरेटर काफी पोर्टेबल हैं। इन्हें आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए कैरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Install Solar Power Generator at Home and Get Rid of Expensive Bill Know Solar Generator Price in India
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

बात अगर इनकी कीमतों की करें, तो ये आपको ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर 10 से 15 हजार रुपये में मिल जाएंगे। वहीं अगर आपकी बिजली खपत ज्यादा है। ऐसे में आपको ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी वाले सोलर जनरेटर को खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसे चुकाने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed