Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को उनके स्थान से आसानी से कहीं पर आने जाने के लिए ट्रेनें मिल सके इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा नेटवर्क देशभर में बना रखा है। भारतीय रेल नेटवर्क की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। ये नेटवर्क देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है।
यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। वे लोग जो भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं उन्हें इस बारे में पता है कि ट्रेन में सफर करते समय छोटे बच्चों का टिकट नहीं लेना होता है। हालांकि, एक आयु सीमा तक के बच्चे ही ट्रेन में फ्री में सफर कर सकते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेन में कितने साल तक के बच्चे फ्री में सफर कर सकते हैं?
2 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन में 1 से लेकर 4 साल तक के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकते हैं। इन बच्चों के लिए किसी प्रकार का कोई रिजर्वेशन चार्ज नहीं लगता है।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
वहीं जिन बच्चों की उम्र 5 से लेकर 12 साल के बीच है उनके लिए टिकट लेना जरूरी होता है। हालांकि, अगर आप 5 से 12 साल के बच्चों के लिए सीट नहीं लेते हैं तो आपको उसके लिए हाफ टिकट खरीदना होगा।
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप बच्चे के लिए कंफर्म सीट की बुकिंग करते हैं तो उसके लिए आपको टिकट के पूरे पैसे देने होंगे। भारतीय ट्रेनों में अगर आप सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
5 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
भारतीय ट्रेनों में आप अपने साथ ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ लेकर सफर नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा रात के समय ट्रेन में सफर करते समय आप तेज आवाज में बातचीत भी नहीं कर सकते हैं।