Atal Pension Yojana: लोग अपने आने वाले कल के लिए बचत करते हैं जो कि जरूरी भी है। आज की जरूरतों को पूरा करते हुए जो व्यक्ति बचत भी करता है, उसे सही माना जाता है। दरअसल, इसके पीछे कई कारण भी हैं क्योंकि आप जितनी कमाई आज कर रहे हैं वो शायद कल न हो, 60 साल की उम्र में तो लोग रिटायर हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने बुढ़ापे के लिए पेंशन का इंतजाम तो करके ही रखें। अगर आप ऐसा चाहते हैं तो आपके लिए अटल पेंशन योजना बिलकुल सही हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? शायद नहीं, तो आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग अटल पेंशन योजना से जुड़कर लाभ लेने के लिए पात्र हैं...
{"_id":"66e6ad6e647bfe19710b595b","slug":"atal-pension-yojana-who-is-eligible-for-atal-pension-scheme-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension: क्या आप भी ले सकते हैं हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन? आवेदन से पहले जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Pension: क्या आप भी ले सकते हैं हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन? आवेदन से पहले जानें नियम
Sun, 15 Sep 2024 03:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:20 PM IST
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Amar Ujala
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
- योजना का नाम - अटल पेंशन योजना
- कौन चलाता है - भारत सरकार
- क्या है योजना में - पहले निवेश करें और फिर पेंशन प्राप्त करें
- कितनी मिलती है पेंशन - एक हजार रुपये, दो हजार, 3 हजार, 4 हजार और 5 हजार रुपये मासिक पेंशन में से कोई भी प्लान आप चुन सकते हैं।
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe stock
क्या आप पात्र हैं?
- अगर आप अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले तो जरूरी है कि आप भारत के नागरिक हों
- वहीं, इस योजना से केवल वे लोग जुड़ सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होती है। अगर ऐसा है तो आप भी इस योजना में आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें निवेश?
- अगर आप अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपको हर महीने इस योजना में 210 रुपये निवेश करने होते हैं
- आपको ये निवेश 60 साल की उम्र तक करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
- अगर आप अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक जाना होता है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर आवेदन करना होता है
- इसके बाद आपको एक स्लिप मिलती है जिसमें पूरी जानकारी होती है कि आपका आवेदन हो गया है और हर महीने आपके लिंक बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं।