फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Ticket: क्या होता है करंट और तत्काल ट्रेन टिकट में फर्क? जानें कब बुक किया जा सकता है ये टिकट

Wed, 07 May 2025 08:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 May 2025 08:05 AM IST
सार

Indian Railways Train Ticket: भारतीय रेलवे की ट्रेन में यात्रा के लिए जब आप टिकट बुक करते हैं तो आपको वेटिंग, कंफर्म जैसे टिकट मिलते हैं। पर क्या आप जानते हैं तत्काल और करंट टिकट में क्या अंतर होता है?

विज्ञापन
Indian Railways Ticket System: Tatkal and current train ticket differences
क्या होता है तत्काल औऱ करंट ट्रेन टिकट? - फोटो : Adobe Stock

Current And Tatkal Train Ticket: भारतीय रेलवे हर रोज एक शहर से दूसरे शहर, एक राज्य से दूसरे राज्य तक में ट्रेनों का संचालन करता है। भारतीय ट्रेन नेटवर्क काफी बड़ा ट्रेन नेटवर्क है। रोजाना लगभग एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से सफर करते हैं। एसी से लेकर जनरल कोच तक में आप टिकट बुक कर आसानी से सफर कर सकते हैं और अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या जून में ही आएगी 20वीं किस्त या सरकार का है कुछ और प्लान? यहां जानें किसान

पर ये हम सब जानते हैं कि ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए रेलवे यात्रियों को अलग-अलग तरह के टिकट के विकल्प देता है। उदाहरण के लिए जैसे, करंट और तत्काल ट्रेन टिकट, लेकिन क्या आप इन दोनों के बीच का फर्क जानते हैं? शायद नहीं, लेकिन आप यहां इसके बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तत्काल और करंट ट्रेन टिकट में क्या अंतर है। अगली स्लाइड्स में यात्रीगण इस बारे में आसानी से जान सकते हैं...

Indian Railways Ticket System: Tatkal and current train ticket differences
क्या होता है तत्काल औऱ करंट ट्रेन टिकट? - फोटो : freepik

पहले जानते हैं तत्काल टिकट के बारे में

  • अगर आपको कभी कहीं अचानक यात्रा करनी पड़ती है तो आप तत्काल टिकट बुक करके अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं, लेकिन जान कि इसके लिए एक नियम है। इस नियम के तहत आप यात्रा के एक दिन पहले ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं यानी यात्रा वाले दिन नहीं उससे पहले।
Indian Railways Ticket System: Tatkal and current train ticket differences
क्या होता है तत्काल औऱ करंट ट्रेन टिकट? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे, अगर आपको 11 तारीख को यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको एक दिन पहले यानी 10 तारीख को तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी होती है। इसके लिए हर रोज सुबह 10 बजे से एसी क्लास और सुबह 11 बजे से स्लीपर क्लास के लिए बुकिंग शुरू होती हैं। इसी समय के दौरान ये टिकट बुक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Ticket System: Tatkal and current train ticket differences
क्या होता है तत्काल औऱ करंट ट्रेन टिकट? - फोटो : freepik

अब समझिए क्या होता है करंट टिकट

  • भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें करंट ट्रेन टिकट भी उपलब्ध करवाता है। बस इसके नियम तत्काल से अलग हैं। यात्रा से कुछ घंटे पहले ये करंट टिकट उपलब्ध होता है। इसे आप ऐसे समझिए कि अगर आपको आज कहीं अचानक जाना है तो आपको आज ही करंट टिकट मिल सकता है।
विज्ञापन
Indian Railways Ticket System: Tatkal and current train ticket differences
क्या होता है तत्काल औऱ करंट ट्रेन टिकट? - फोटो : freepik
  • पर आपको करंट टिकट मिलेगा या नहीं ये सब ट्रेन में टिकटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है। आप टिकट काउंटर से या टीटीई से करंट टिकट प्राप्त कर सकते हैं। स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के आधे घंटे पहले तक भी आपको ये करंट टिकट मिल सकता है। बस इसके लिए ट्रेन में सीट खाली होनी जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed