फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: कितने साल तक के बच्चे ट्रेन में कर सकते हैं फ्री में सफर, जानिए क्या है नियम

Fri, 09 Feb 2024 11:52 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Booking Rules For Children Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : iStock

भारतीय ट्रेनों में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। ट्रेनों में सफर करने से पहले टिकट लेना जरूरी है। अगर आप बिना टिकट ट्रेन में सफर करते हैं। ऐसे में पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। भारतीय ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों का अक्सर सवाल रहता है कि ट्रेनों में कितने साल तक के बच्चे मुफ्त में सफर कर सकते हैं? इसके अलावा कई बार लोग यह पता करने की भी कोशिश करते हैं कि आखिर कितने साल तक के बच्चों का ट्रेन में हाफ टिकट लगता है? इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Indian Railways Ticket Booking Rules For Children Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : iStock

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक जिन बच्चों की उम्र 1 से लेकर 4 साल के बीच है। उनका किसी भी प्रकार का कोई टिकट नहीं लगता है। वहीं वे बच्चे जिनकी उम्र 5 से लेकर 12 साल के बीच है। उनके लिए टिकट लेना जरूरी है।

Indian Railways Ticket Booking Rules For Children Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : iStock

अगर आप 5 से लेकर 12 साल के बच्चों का टिकट बुक कर रहे हैं और उनके लिए सीट नहीं लेना चाहते हैं। इस स्थिति में आप इन बच्चों के लिए हाफ टिकट ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Ticket Booking Rules For Children Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : iStock

अगर आप बच्चों का हाफ टिकट लेते हैं। ऐसे में उन बच्चों को अपने माता पिता या किसी अभिभावक की सीट पर बैठना होता है। हाफ टिकट खरीदने पर बच्चे किसी दूसरे की सीट पर नहीं बैठ सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Railways Ticket Booking Rules For Children Know All Details Here
Indian Railways - फोटो : iStock

अगर आप अपने बच्चों के लिए सीट बुक करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको उसके लिए पूरा टिकट खरीदना होगा। अगर आप अपने बच्चों के साथ ट्रेन में सफर करते हैं। ऐसे में आपको भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में पता होना जरूरी है। 

Ghee Adulteration: बाजार में बिक रहा मिलावटी घी, इन तरीकों को अपनाकर करें शुद्धता की पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed