फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे रेलवे सेक्टर की थर्ड एसी से हो रही अच्छी कमाई, जानें कैसे

Thu, 20 Oct 2022 04:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 20 Oct 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways struggling Financially but 3rd AC coach earning good income
भारतीय रेलवे थर्ड एसी की टिकट बेचकर कितनी कमाई कर लेता है - फोटो : istock

Indian Railways: कभी न कभी तो आप एक जगह से दूसरी जगह पर सफर करते ही होंगे? ऐसे में लोग यात्रा के लिए ऐसे वाहन से जाना पसंद करते हैं जो समय कि बचl करें, सुविधाओं से लैस हो और सुरक्षित यात्रा भी प्रदान करता हो आदि। ऐसे में अगर देखा जाए तो एक बड़ी संख्या है जो भारतीय ट्रेन से सफर करना पसंद करती है। ट्रेन से यात्रा करने के अपने कई फायदे भी हैं, क्योंकि लंबी दूरी का सफर समय पर पूरा हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी ये जाना है कि ये सेक्टर भले ही आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा है पर ट्रेन के थर्ड एसी क्लास से भारतीय रेलवे बाकी क्लास की तुलना में ज्यादा कमाई कर रहा है? शायद नहीं, तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways struggling Financially but 3rd AC coach earning good income
भारतीय रेलवे थर्ड एसी की टिकट बेचकर कितनी कमाई कर लेता है - फोटो : istock

इसे ऐसे समझ सकते हैं आप:-

टिकट बिक्री में रेलवे को पड़ता है सस्ता

  • दरअसल, जब पैसेंजर फर्स्ट एसी क्लास में सफर करता है, तो रेलवे को इसका खर्चा 273 पैसा प्रति किलोमीटर प्रति पैसेंजर आता है। वहीं, सेंकड क्लास में रेलवे को प्रति पैसेंजर और प्रति किलोमीटर 160 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जबकि थर्ड क्लास एसी में ये काफी कम हो जाता है।
Indian Railways struggling Financially but 3rd AC coach earning good income
भारतीय रेलवे थर्ड एसी की टिकट बेचकर कितनी कमाई कर लेता है - फोटो : istock
  • बात थर्ड एसी क्लास की करें, तो थर्ड एसी क्लास के लिए रेलवे का प्रति व्यक्ति और प्रति किलोमीटर खर्च 127 पैसे होता है। ऐसे में रेलवे थर्ड एसी क्लास से लगभग 21 प्रतिशत कमाई कर लेता है। जबकि सेकंड क्लास एसी के टिकट बिक्री से रेलवे लगभग सिर्फ 8 प्रतिशत तक ही कमाई कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways struggling Financially but 3rd AC coach earning good income
भारतीय रेलवे थर्ड एसी की टिकट बेचकर कितनी कमाई कर लेता है - फोटो : iStock

बीते साल की कमाई पर एक नजर

  • वहीं, बाकी क्लास की तुलना में रेलवे को थर्ड एसी में नुकसान भी कम होते हैं। बीते साल रेलवे ने 21 लाख यात्रियों से लगभग 230 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ऐसे में ये समझना बेहद आसान हो जाता है कि सेक्टर भले ही आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा हो, लेकिन रेलवे थर्ड एसी की टिकट बिक्री कर ठीक कमाई कर लेता है।
विज्ञापन
Indian Railways struggling Financially but 3rd AC coach earning good income
भारतीय रेलवे थर्ड एसी की टिकट बेचकर कितनी कमाई कर लेता है - फोटो : iStock

यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक

  • यात्री जब थर्ड क्लास एसी से सफर करते हैं, तो ये उनके लिए बचत का सोदा होता है। न फर्स्ट एसी के टिकट जितने पैसे खर्च करने पड़ते हैं और उससे भी कम पैसों में एसी और खाने-पीने जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं। वहीं, ये लोगों के बजट में भी होता है। इसलिए लोग बाकी क्लास की तुलना में थर्ड एसी क्लास से सफर करना पसंद करते हैं। ऐसे में ज्यादा टिकट बिकने से रेलवे को ज्यादा फायदा होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed