Indian Railways Rules: बात जब भी कहीं सफर करने की आती है तो लोग एक ऐसे वाहन को चुनते हैं जिससे उनका सफर आरामदायक हो। जैसे, भारतीय ट्रेनें। दरअसल, ट्रेन में आपको आरामदायक सीट, खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था आदि रहती है। आप यहां पर एसी क्लास भी चुन सकते हैं।
इस बीच ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने ट्रेन में ही मैगी बना डाली। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया और लोग महिला पर कार्रवाई करने तक की बातें करने लगे। तो क्या सच में कोई ऐसा नियम है जिसके तहत महिला पर कार्रवाई हो सकती है? आखिर ट्रेनों में खाना बनाने को लेकर क्या नियम है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
ट्रेन में क्या खाना बना सकते हैं?
- फोटो : Social media
वायरल वीडियो में क्या है?
- सोशल मीडिया के कई अलग-अलग प्लटेफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आराम से अपनी सीट पर बैठी है और उसके साने फोल्डिंग टेबल पर एक इलेक्ट्रिक केतली है। इस केतली में महिला मैगी उबाल रही है और मैगी में से धुआं उठ रहा है।
3 of 5
ट्रेन में क्या खाना बना सकते हैं?
- फोटो : AdobeStock
- वहीं, पास में मैगी के खुले पैकेट भी वीडियो में देखे जा सकते हैं। जो शख्स वीडियो बना रहा है उससे महिला हंसते हुए कहती है कि वीडियो शेयर कर देना जिससे लोक इस हैक के बारे में जान पाएं। वीडियो में महिला काफी खुश नजर आ रही है।
4 of 5
ट्रेन में क्या खाना बना सकते हैं?
- फोटो : AdobeStock
क्या ट्रेन में बना सकते हैं खाना?
- अगर आप ये सोच रहे हैं कि क्या सच में ट्रेन में खाना बना सकते हैं, तो इसका जवाब है नहीं। भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, भारतीय ट्रेनों में किसी भी तरह के खाना बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। ट्रेनों में आपको बना हुआ भोजन मिलता है आप वो खरीदकर खा सकते हैं, लेकिन खुद नहीं बना सकते।
5 of 5
ट्रेन में क्या खाना बना सकते हैं?
- फोटो : AdobeStock
- ये भी जान लें कि ट्रेन में और वो भी खासतौर पर एसी कोच में इलेक्ट्रिक केतली या अन्य किसी उपकरण में खाना बनाने पर सख्त मनाही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये असुरक्षित है और गैरकानूनी भी। अगर कोई यात्री ऐसा करता है, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।