फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को मिलता है मुफ्त खाना, जानिए क्या है IRCTC का ये नियम

Wed, 07 Sep 2022 03:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Passengers get free food and snacks when the train is late
Indian Railways - फोटो : File

Indian Railways: भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। रोजाना करोड़ों लोग इसमें सफर करते हैं। ये देश के सीमांत इलाकों को बडे़-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती है। किसी और साधनों की अपेक्षा रेलवे ज्यादा सुरक्षित और सुगम माध्यम है। इसी वजह से भारतीय रेलवे की गिनती सुरक्षित माध्यमों में की जाती है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करते हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे समय समय नियमों में बदलाव करती रहती है। अक्सर रेल यात्री ट्रेन लेट होने की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। वहीं क्या आपको पता है कि ट्रेन लेट होने पर आपको मुफ्त खाने की सुविधा भी मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को कौन कौन सी सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं - 

Indian Railways Passengers get free food and snacks when the train is late
Indian Railways - फोटो : Istock

अगर आप ट्रेन मे सफर करते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर ट्रेन लेट हो जाती है। इस स्थिति में आईआरसीटीसी यात्रियों को खाना और सॉफ्ट ड्रिंक मुफ्त में देता है।

Indian Railways Passengers get free food and snacks when the train is late
Indian Railways - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी की कैटरिंग पॉलिसी के नियमों के अंतर्गत यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर नाश्ता और हल्का भोजन मुफ्त में दिया जाता है। कैटरिंग पॉलिसी के नियमों के तहत अगर ट्रेन दो या उससे ज्यादा घंटे अगर लेट हो जाती है। इस स्थिति में ही यात्रियों को मुफ्त खाने की सुविधा मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Passengers get free food and snacks when the train is late
Indian Railways - फोटो : Istock

ट्रेन लेट होने पर मुफ्त खाने की सुविधा आपको सभी ट्रेनों में नहीं मिलती है। इस सुविधा का लाभ केवल शताब्दी, राजधानी और दुरंतो से यात्रा करने वाले यात्री ही उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Railways Passengers get free food and snacks when the train is late
Indian Railways - फोटो : Istock

इन ट्रेनों के दो घंटे या उससे ज्यादा देर तक लेट होने पर यात्रियों को दो बिस्कुट, चाय/कॉफी, दूध क्रीम पाउच, नाश्ता आदि चीजें मुफ्त में दी जाती हैं। अगर आप भी इन ट्रेनों में यात्रा करते हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed