फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: व्हाट्सएप पर भी चेक कर सकते हैं ट्रेन का लाइव स्टेटस, जानें क्या है तरीका

Wed, 05 Oct 2022 10:57 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 05 Oct 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways Now You Can Get Real Time Update of Train Status on WhatsApp
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: व्हाट्सएप हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसके आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। आज बिजनेस, एजुकेशन से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में व्हाट्सएप का उपयोग किया जा रहा है। व्हाट्सएप ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। इसके बढ़ते प्रयोग को देखते हुए भारतीय रेलवे भी अपनी कई सुविधाओं को व्हाट्सएप पर दे रहा है। ऐसे में अब ट्रेन से सफर करने वाले यात्री व्हाट्सएप के जरिए ट्रेन के लाइव स्टेटस और अपने पीएनआर स्टेटस को जान सकेंगे। इसके अलावा वो रियल टाइम ट्रेन से यात्रा करते समय उसको ट्रैक भी कर सकेंगे। अब तक यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारी और उसको ट्रैक करने के लिए दूसरे एप्स को डाउनलोड करना पड़ता था। वहीं रेलवे की इस सुविधा के बाद उन्हें किसी दूसरे एप को डाउनलोड नहीं करना होगा। वो आसानी से व्हाट्सएप के जरिए इन सब की जानकारी ले सकेंगे। 

Indian Railways Now You Can Get Real Time Update of Train Status on WhatsApp
Indian Railways - फोटो : Istock

भारतीय रेलवे की ये सुविधा आपको चैटबॉट पर मिलती है। यहां आप अपने दस अंकों का पीएनआर नंबर दर्ज करके ट्रेन के लाइव स्टेटस, पीएनआर स्टेटस, पिछले रेलवे स्टेशन से जुड़ी जानकारी आदि के बारे में पता कर सकते हैं। 

Indian Railways Now You Can Get Real Time Update of Train Status on WhatsApp
Indian Railways - फोटो : Istock

इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में रेलोफी के नंबर (9881193322) को सेव करना होगा। इस नंबर को सेव करने के बाद आपको अपने व्हाट्सएप को ओपन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Now You Can Get Real Time Update of Train Status on WhatsApp
Indian Railways - फोटो : Istock

व्हाट्सएप ओपन करने के बाद कॉन्टेक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करें। इस प्रोसेस को करने के बाद इस नंबर को अपने व्हाट्सएप पर सर्च करना है। चैट विंडो ओपन होने के बाद आपको अपने 10 अंकों के पीएनआर नंबर को दर्ज करके उसे सेंड करना है। 

विज्ञापन
Indian Railways Now You Can Get Real Time Update of Train Status on WhatsApp
Indian Railways - फोटो : Istock

इसके बाद रेलोफी चैटबॉट आपके व्हाट्सएप पर आपकी यात्रा का अलर्ट और ट्रेन यात्रा से जुड़ी रियल टाइम अपडेट भेजेगा। इसके अलावा आप यात्रा से पहले भी अपने पीएनआर नंबर को दर्ज करके यहां यात्रा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed