फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: ट्रेन में रात के समय कर रहे हैं सफर, तो 10 बजे के बाद बदल जाते हैं ये नियम

Thu, 05 Jun 2025 08:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 08:14 PM IST
सार

अगर आप भारतीय ट्रेनों में रात के समय सफर करते हैं, तो आपको कुछ नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप इन नियमों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Indian Railways Night Travel Rules Key Regulations Every Passenger Must Know IRCTC guidelines in Hindi
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

देश के विकास की रफ्तार में भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह हर रोज लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा प्रतिदिन लाखों टन माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाता है। इसका विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है, जो देश के लगभग हर स्थान को जोड़ने का काम करता है। यही नहीं भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी देने का काम कर रहा है। भारतीय ट्रेनों में आप किफायती किराये पर सुविधाजनक ढंग से सफर कर सकते हैं। इसके अलावा यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए कई नियमों को भी बनाया गया है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को ट्रेन में सफर का अच्छा अनुभव देना है।

Indian Railways Night Travel Rules Key Regulations Every Passenger Must Know IRCTC guidelines in Hindi
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

अगर आप भारतीय ट्रेनों में रात के समय सफर करते हैं, तो आपको कुछ नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप इन नियमों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

Indian Railways Night Travel Rules Key Regulations Every Passenger Must Know IRCTC guidelines in Hindi
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि रात के 10 बजे के बाद और सुबह 6 बजे से पहले टीटीई आपका टिकट चेक नहीं कर सकता है। हालांकि, अगर आप रात में 10 बजे के बाद ट्रेन में सफर करते हैं, तो इस स्थिति में टीटीई के पास यह अधिकार है कि वह आपका टिकट चेक कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Night Travel Rules Key Regulations Every Passenger Must Know IRCTC guidelines in Hindi
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

रात के समय आप ट्रेन में तेज आवाज में बातचीत नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा रात के समय ट्रेन में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर भी मनाही है। ऐसा करने से साथी यात्री की नींद खराब हो सकती है। इसको लेकर शिकायत करने पर कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
Indian Railways Night Travel Rules Key Regulations Every Passenger Must Know IRCTC guidelines in Hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मिडिल बर्थ को खोलने पर लॉअर बर्थ का यात्री आपत्ति नहीं दर्ज कर सकता है। अगर आप ट्रेन में सफर करते हैं, तो आपको इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed